फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

32 हजार को नहीं लगा टीके का एक भी डोज

विज्ञापन
वेव सिटी सोसायटी में वैक्सीन कैंप का आयोजन.
विज्ञापन
32 हजार को नहीं लगा टीके का एक भी डोज
विज्ञापन

गाजियाबाद। स्वास्थ्य विभाग के सर्वे के अनुसार जिले में 32 हजार लोग ऐसे हैं जिन्हें एक भी डोज नही लगा है। इनमें से करीब दो हजार दिव्यांग और नौ हजार बुजुर्ग हैं। टीकाकरण केंद्र तक आने में अशक्त लोगों को अब घर ही टीका लगाने की फैसला किया गया है।
दिव्यांगों और बुजुर्गों को घर-घर जाकर कोरोनारोधी टीकाकरण के लिए रणनीति तैयार की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग सर्वे रिपोर्ट तैयार कर रहा है। पहले विशेष तौर पर उनका टीकाकरण किया जाएगा जो टीकाकरण केंद्रों तक पहुंच नहीं पा रहे हैं। इसके लिए केंद्र सरकार ने नई गाइडलाइन जारी की है। टीकाकरण जिले में कब से शुरू होगा, इसके बारे में जल्द ही तिथि तय की जाएगी।
विज्ञापन

वैक्सीनेशन के डिप्टी नोडल अधिकारी डॉ. जीपी मथुरिया ने बताया कि शासन स्तर से आने वाली गाइड लाइन में सभी बातों को विस्तार से बताया जाएगा। इसके बाद कार्य योजना तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में 40 प्रतिशत और उससे अधिक दिव्यांगता वाले लोगों को शामिल किया गया है। राज्य सरकार कुछ बदलाव भी कर सकती है। डॉ मथूरिया ने बताया कि सीडीओ कार्यालय में अब तक पांच बार कैंप लगाकर दिव्यांगों का टीकाकरण किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि बुजुर्गों के लिए भी अलग से कैंप लगाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें