फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बाप के झगड़े में 10 माह की बच्ची नाले में गिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मां-बाप के झगड़े में 10 माह की बच्ची नाले में गिरी
विज्ञापन

कौशांबी। यूपी गेट के पास एनएच-9 पर मां-बाप के झगड़े में 10 माह की बच्ची पिता की गोद से नाले में गिर गई। आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस गोताखोरों की मदद से नाले में बच्ची को तलाश रही है, लेकिन अभी तक बच्ची का कुछ पता नहीं चला है। पुलिस ने एनडीआरएफ से मदद मांगी है। पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पत्नी ने पति पर बच्ची को नाले में फेंकने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी है।
कौशांबी के भोवापुर इलाके में सनोज और उनकी पत्नी अरिमा रहते हैं। 10 माह की बेटी ज्योति है। दोनों मजदूरी करते हैं। सोमवार रात को दोनों के बीच झगड़ा हो गया। जिसके बाद वह रात करीब 12 बजे अपनी दस माह की बेटी ज्योति को लेकर सेक्टर-62 में रहने वाले अपने दोस्त के घर जाने लगे। अरिमा ने विरोध किया, लेकिन सनोज बेटी को लेकर घर से चल दिया। उसके पीछे-पीछे उनकी पत्नी भी चलने लगी। दोनों यूपी गेट के पास हिंडन नहर के ऊपर बने फ्लाईओवर पर खड़े होकर लड़ने लगे। इसी बीच दोनों में धक्कामुक्की हुई तो सनोज के हाथ से फिसलकर बच्ची नीचे नाले में गिर गई। दोनों चिल्लाने लगे तो आसपास के लोग इकठ्ठा हो गए। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। थाना कौशांबी एसएचओ सचिन मलिक अन्य पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने गोताखोर की मदद से बच्ची की तलाश शुरू की, लेकिन मंगलवार शाम तक बच्ची का कुछ पता नहीं चला। सुबह पुलिस ने जेसीबी लगाकर नाले से कूड़ा भी निकलवाया, लेकिन उसके बाद भी बच्ची नहीं मिली। मंगलवार देर शाम तक बच्ची की तलाश जारी रही। वहीं पुलिस की तरफ से एनडीआरएफ से भी मदद मांगी गई है।
विज्ञापन

सीओ इंदिरापुरम अभय मिश्र ने बताया कि बच्ची की तलाश की जा रही है लेकिन अभी तक का पता नहीं चला है। नाला गंदगी से अटा पड़ा है। ऐसे में माना जा रहा है कि बच्ची आगे बहकर नहीं गई है। जेसीबी की मदद से कूड़ा हटाकर बच्ची की तलाशी ली जा रही है। उन्होंने बताया कि पत्नी की तरफ से पति के खिलाफ शिकायत दी है। पत्नी ने पति पर बच्ची को नाले में गिराने का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है। पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

स्थानीय पार्षद मनोज गोयल ने ट्वीट करके केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मामले की शिकायत की है। उन्होंने लिखा है कि एनएचएआई की लापरवाही के चलते एक बच्ची की जान चली गई। एनएचएआई को पुल के दोनों तरफ जाली लगानी चाहिए थी, लेकिन जाली नहीं लगाई गई। उन्होंने एनएचएआई से पुल पर जाली लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें