फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

72 हजार से अधिक टीकाकरण कर प्रदेश में टॉप पर जिला

विज्ञापन
गाजियाबाद। घंटाघर रामलीला मैदान में टीका लगवाने उमड़ पड़ी भीड़। फोटो: अमर उजाला। - फोटो : GHAZIABAD City
विज्ञापन
72 को टीका लगाकर गाजियाबाद बना नंबर वन
विज्ञापन

गाजियाबाद। कोरोना के मेगा ड्राइव टीकाकरण अभियान में गाजियाबाद प्रदेश में नंबर वन रहा। मंगलवार को 187 केंद्रों पर लक्ष्य से अधिक 120.59 फीसदी टीके लगाए गए। जिले ने 72355 लोगों को टीकाकरण कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। अलीगढ़ 113.57 फीसदी टीकाकरण के साथ दूसरे और 97.82 फीसदी वैक्सीनेशन के साथ मैनपुरी तीसरे स्थान पर रहा। अभियान को सफल बनाने में मंत्री, डीएम व सीएमओ सहित स्वास्थ्य विभाग का पूरा अमला लगा रहा।
न स्टाफ को खाना खाने का समय मिला न लाभार्थी को पानी
मंगलवार को टीकाकरण शुरू होने पर सुबह के समय और दोपहर में दो बार सर्वर डाउन से पंजीकरण में परेशानी आई। इससे केंद्र पर पहुंचे लोगों को उमस भरी गर्मी में लाइन में एक से डेढ़ घंटे तक इंतजार भी करना पड़ा। इस कारण से कई केंद्रों पर लोगों ने हंगामा भी किया। अधिकांश केंद्रों पर व्यवस्था न होने से धूप में खड़ा होना पड़ा। टीकाकरण अभियान में कई केंद्रों पर लाभार्थियों की संख्या अधिक होने से वैक्सीनेशन करने वाले स्टाफ को खाना खाने का भी समय नहीं मिला। टीका लगवाने पहुंचे लोगों को किसी भी केंद्र पर पानी नसीब नहीं हुआ।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र में तीस फीसदी लोगों ने लगवाई वैक्सीन
ग्रामीण क्षेत्र में 30 फीसदी लोगों ने वैक्सीनेशन कराया। पहले जिन गांवों में दो से पांच फीसदी टीकाकरण हो रहा था, वहां भी महा अभियान के दौरान तीस फीसदी लोगों ने वैक्सीन लगवाया। लोगों के उत्साह को देखते हुए अधिकारी भी उत्साहित थे।
स्वास्थ्य राज्यमंत्री, जिलाधिकारी एवं सीएमओ ने किया निरीक्षण
मेगा ड्राइव के दौरान स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग, जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह एवं सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधार ने कई केंद्रों का निरीक्षण किया। घंटाघर रामलीला मैदान में भीड़ अधिक होने और मंत्री के आने की सूचना मिलने पर अधिकारियों ने दूसरे केंद्रों से और वैक्सीनेटर बुलाए। केंद्र पर पहले से ही चार वैक्सीनेटर वैक्सीन लगा रहे थे।
आज बंद रहेंगे अधिकांश केंद्र
आज (बुधवार) गर्भवती महिलाओं और बच्चों का नियमित टीकाकरण होना है। इस कारण से अधिकांश कोरोना वैक्सीनेशन सेंटर बंद रहेंगे। बृहस्पतिवार को कोविड टीकाकरण किया जाएगा। अब विभाग को कोविड वैक्सीन कब और कितनी मिलेगी, इसके बारे में अभी अधिकारियों के पास कोई जानकारी नहीं है। हालांकि आज दस हजार टीकाकरण का लक्ष्य रखा है।
जनप्रतिनिधियों के कार्यालय में सेंटर होने से हुई परेशानी
कई टीकाकरण केंद्र ऐसे भी थे जो जनप्रतिनिधियों के कार्यालय में लगाए गए थे। स्थान की कमी होने से सिर्फ एक छोटे से कमरे में वैक्सीनेशन कार्यक्रम चलाया गया। छोटे कमरे में तीन पंजीकरण करने वाले और दो टीका लगाने वाले स्टॉफ के भी बैठने की पूरी व्यवस्था नहीं हो पाई। स्थिति यह थी कि दो मेज लगाने के बाद उसमें चार से पांच लोग ही खड़े हो सकते थे। ऐसे में कमरे में एक साथ 25 से 30 लोगों की भीड़ जमा होने से सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां भी उड़ीं। जगह की कमी और उमस भरी गर्मी से टीकाकरण अभियान में लगा स्टाफ भी परेशान हुआ।
विज्ञापन

----------
इस सफल मेगा ड्राइव के लिए उन स्वास्थ्य कर्मियों केे विशेष धन्यवाद, जिन्होंने सहयोग कर अभियान को सफल बनाया। कुछ केंद्रों पर शुरुआत में नेटवर्किंग की परेशानी से सर्वर डाउन होने की जानकारी मिली थी, जो बाद में सही हो गया। हालांकि इससे अभियान पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। अब जिले में वैक्सीन की कमी नहीं होगी।
डॉ. भवतोष शंखधार, सीएमओ
-----------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें