फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर: कार्तिक अमावस्या आज, एक लाख से अधिक भक्त मोक्ष दायिनी में लगाएंगे डुबकी 

Thu, 04 Nov 2021 05:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गढ़मुक्तेश्वर

सार

कार्तिक अमावस्या पर गंगा स्नान कर दान करने का है विशेष महत्व। 
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कार्तिक अमावस्या पर गंगा में डुबकी लगाने के लिए दूरदराज के क्षेत्रों से भक्त ब्रजघाट पहुंच रहे हैं। वहीं कार्तिक पूर्णिमा पर बृहस्पतिवार को एक लाख से अधिक भक्त मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाएंगे और गंगा तट पर पूजा-अर्चना कर दान-पुण्य करेंगे। कार्तिक अमावस्या पर पवित्र नदियों में स्नान कर दान-पुण्य का विशेष महत्व है। 

विज्ञापन


कार्तिक अमावस्या पर विभिन्न प्रदेशों और आसपास के जनपदों के भक्त बृहस्पतिवार को (आज) गंगा स्नान कर पुण्यार्जित करेंगे। बाहरी क्षेत्रों से गंगा भक्तों का आगमन शुरू होने से गंगानगरी में चहल पहल बढ़ गई है।  

कैसी रहेगी पुलिस व्यवस्था 
सीओ पवन कुमार ने बताया कि बदरखा मोड़, स्याना चौराहा, अल्लाबख्शपुर टोल प्लाजा, ब्रजघाट चेक पोस्ट और गंगा पुल पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इसमें यातायातकर्मी भी शामिल हैं, जो हाईवे पर यातायात सुचारु रखेंगे। वहीं श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए गंगा घाट और बाजारों में भी पुलिस तैनात रहेगी। 
विज्ञापन


जाम की स्थिति बनने पर इन रास्तों से निकलें
दिल्ली, गाजियाबाद, हापुड़ की तरफ जाने वाले भक्त ब्रजघाट से पलवाड़ा रोड वाया डेहरा कुटी से वैठ होकर हाईवे पर पहुंच सकेंगे। मेरठ, बागपत, बड़ौत, किठौर क्षेत्र के भक्त गांव अल्लाबख्शपुर के सामने से महमाई रोड होकर गढ़ कस्बे से निकलकर मेरठ रोड पर पहुंच सकेंगे।  बुलंदशहर, स्याना, औरंगाबाद के भक्त ब्रजघाट वाया पलवाड़ा रोड होकर लौट सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें