फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूलो से महकीं दिवाली की खुशियां

विज्ञापन
विज्ञापन
फूलों की खुशबू से महकी दीपावली की खुशियां
विज्ञापन

गाजियाबाद। दिवाली से एक दिन पहले फूलों की बिक्री से दुकानदारों की चांदी रही। मां लक्ष्मी की पूजा के लिए लोगों ने फूलों की जमकर खरीदारी की। सबसे ज्यादा बिक्री कमल के फूल और गेंदा के फूल की हुई। कारोबारियों का कहना है कि इस बार पिछले दो सालों में अच्छी बिक्री हुई है।
चौधरी मोड़ पर फूल कारोबारियों की दुकानों पर सुबह से ही लोगों का तांता लगा रहा। छोटी दिवाली पर पूजन के लिए गुलाब और गेंदा के फूल की बिक्री खूब हुई। इसके अलावा शाम को दिवाली के दिन के पूजन के लिए लोगों ने फूल खरीदे। पिछले साल के मुकाबले इस साल फूलों के दाम बढ़ गए हैं।
विज्ञापन

गुलाब का फूल 300 से 400 रुपये किलो से बढ़कर 700 रुपये किलो पर पहुंच गया। जबकि गुलाब की पत्ती जो पिछले साल 200 से 300 रुपये किलो बिक रही थी, इस बार 500 रुपये किलो पर पहुंच गई है। विक्रेताओं का कहना है कि गेंदा और अशोक की पत्ती के रेट भी इस बार बढ़े हैं। सबसे अधिक मांग अष्टकमल की रही। दिवाली के दिन मां लक्ष्मी के पूजन के लिए कमल की बिक्री बुधवार शाम से शुरू हुई।
विज्ञापन

फूल रेट
गुलाब 700 रुपये किलो
गुलाब की पत्ती 500 रुपये किलो
गेंदा 200 रुपये किलो
कमल का फूल 60 रुपये से 200 रुपये प्रति फूल
अशोक के पत्ते 100 रुपये दर्जन
गेंदा की लड्डू माला 50 रुपये
देसी गेंदा की माला 30 रुपये
कुम्हाराें के घर जले खुशियों के दीये
रोशनी के पर्व पर दीयों की बिक्री से कुम्हारों के चेहरे खिले रहे। जिले में विभिन्न स्थानों पर दीयों की जमकर बिक्री हुई। बाजार में छोटा मिट्टी का दीया एक रुपये का बिका जबकि डिजाइनर दीयों के दाम 20 रुपये से लेकर 50 रुपये तक रहे। दीयों के अलावा पर्व पर पूजन के लिए छोटे मिट्टी के बर्तन और खिलौनों की मांग भी रही।
सबसे महंगा अष्टकमल :
लक्ष्मी पूजन के लिए अष्टकमल की मांग काफी रहती है। हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर से जिले में कमल के फूल की आवक है। सबसे अच्छा कमल का फूल 200 रुपये का है।
- गजराज, फूल कारोबारी
गेंदा की तिगुनी खपत :
दिवाली पर्व पर सजावट और पूजा के लिए गेंदा के फूल की खपत सबसे ज्यादा है। सामान्य दिनों के मुकाबले तीन गुना गेंदा दिवाली पर बिकता है।
- सतीश, फूल विक्रेता
दो साल बाद दीयों का कारोबार:
बीते दो साल कारोबार दीयों कारोबार मंद रहा। इस बार लोगों ने भरपूर दीये खरीदे हैं। यह हमारा पुश्तैनी काम है।
- खेमचंद, दीया विक्रेता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें