गाजियाबाद में लकड़ी के गोदाम में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद में लकड़ी के काबड़ के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग पर दमकल की गाड़ियों ने काबू पाया। आसपास के मकानों को खाली कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के नंदग्राम के बी ब्लॉक में रविवार की दोपहर 1:30 बजे लकड़ी के कबाड़ के गोदाम में आग लग गई। भीषण आग के चलते आसपास के मकान में भी दरार आ गई।
गोदाम के बगल के मकान के बाहर लगे आठ एसी जलकर राख हो गए। दमकल की चार गाड़ियां आग पर काबू पाने में लगी हैं। गोदाम के पास स्थित दो मकानों के लोगों ने खाली कर दिया। अभी तक आग लगने के कारण पता नहीं चल सका है।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी का कहना है, फायर स्टेशन कोतवाली को आग लगने की सूचना मिली। दमकल गाड़ियों की मदद से एक घंटे के अंदर आग पर काबू पा लिया गया।