फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठे दिन 16 प्रत्याशियों ने भरा पर्चा, लोनी-मुरादनगर से सर्वाधिक नामांकन

विज्ञापन
शहर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग नामांकन करने पहुंचे जिला मुख्यालय। संवाद
विज्ञापन
छठे दिन 16 प्रत्याशियों ने भरा पर्चा, लोनी-मुरादनगर से सर्वाधिक नामांकन
विज्ञापन

गाजियाबाद। विधानसभा चुनाव में बुधवार को नामांकन प्रक्रिया ने गति पकड़ ली है। नामांकन के छठे दिन 16 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा। सबसे ज्यादा पांच-पांच नामांकन लोनी और मुरादनगर सीटों पर हुए और सबसे कम एक नामांकन मोदीनगर सीट पर हुआ। भाजपा, बसपा, कांग्रेस, रालोद-सपा गंठबंधन प्रत्याशियों के साथ आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया।
गाजियाबाद शहर सीट से भाजपा प्रत्याशी राज्यमंत्री अतुल गर्ग और सपा प्रत्याशी विशाल वर्मा ने नामांकन किया। साहिबाबाद से सुभाषवादी समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुजीत तिवारी के साथ दो निर्दलीय प्रत्याशी अनीता यादव और विजय कुमार ने नामांकन किया। मुरादनगर विस से भाजपा प्रत्याशी अजीतपाल त्यागी, बसपा प्रत्याशी अय्यूब खान, कांग्रेस से जिलाध्यक्ष बिजेंद्र यादव, रालोद से पूर्व विधायक सुरेंद्र कुमार मुन्नी और निर्दलीय प्रत्याशी नत्थु सिंह चौधरी ने नामांकन किया। पिछली बार के चुनाव में नत्थु सिंह को 333 वोट मिले थे।
विज्ञापन

लोनी विस सीट से रालोद प्रत्याशी मदन भैय्या, बसपा से आकिल, कांग्रेस से मोहम्मद यामीन मलिक के साथ कुल पांच प्रत्याशियों ने नामांकन किया। मोदीनगर पर केवल आप के प्रत्याशी हरेंद्र कुमार शर्मा ने पर्चा भरा। बुधवार को नामांकन करने में सबसे पहले लोनी से रालोद प्रत्याशी मदन भैय्या आगे रहे। सुबह 11 बजे उन्होंने नामांकन किया। करीब साढ़े 11 बजे भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग व अजीतपाल त्यागी पहुंचे। सबसे आखिर में मुरादनगर से रालोद प्रत्याशी सुरेंद्र कुमार मुन्नी ने पर्चा भरा।
लोनी में आप के दो प्रत्याशी
आप की ओर से लोनी विस सीट पर बुधवार को दो नामांकन फार्म भरने की चर्चा रही। लोनी सचिन कुमार शर्मा के साथ विपिन कुमार शर्मा ने नामांकन किया। सचिन कुमार शर्मा के साथ आप के वरिष्ठ नेता व दिल्ली सरकार के पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती पहुंचे। लोनी विस में रिटर्निंग ऑफीसर कार्यालय के बाहर चस्पा सूची में आम आदमी पार्टी के दो प्रत्याशियों के नाम होने पर लोग चर्चा करते नजर आएं।
विज्ञापन

कुल 18 नामांकन पत्र बिके
नामांकन करने वाले प्रत्याशियों की भीड़ के साथ बुधवार को पांचों विस सीटों पर कुल 18 नामांकन फार्म बिके। शहर से छह प्रत्याशियों ने सात, साहिबाबाद से चार प्रत्याशियों ने चार, मोदीनगर में तीन प्रत्याशियों ने पांच, मुरादनगर में दो प्रत्याशियों ने दो और लोनी में एक प्रत्याशी ने एक नामांकन फार्म खरीदा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें