फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: नंदकिशोर गुर्जर को टिकट मिलने पर लोनी चेयरपर्सन नाराज, भेजा इस्तीफा

Thu, 20 Jan 2022 12:51 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

भाजपा को लग रहे झटकों के बीच लोनी चेयरमैन रंजीता धामा एवं उनके पति मनोज धामा ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है।
विज्ञापन
रंजिता धामा। लोनी - फोटो : GHAZIABAD City
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा से नंदकिशोर गुर्जर को लोनी विधानसभा का प्रत्याशी बनाने पर नगरपालिका की भाजपा चेयरमैन रंजीता धामा ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को बुधवार दोपहर अपना इस्तीफा भेज दिया है। साथ ही कहा कि वह निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए गुरुवार को नामांकन करेंगी। धामा के चुनाव लड़ने पर लोनी के राजनीतिक समीकरण बदल सकते हैं।

विज्ञापन


भाजपा को लग रहे झटकों के बीच लोनी चेयरमैन रंजीता धामा एवं उनके पति मनोज धामा ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने कहा कि उनके पति मनोज धामा को झूठे केस में फंसाकर जेल भिजवाने का काम किया गया। इससे हमारे मानसम्मान को ठेस पहुंचा है।

इस मामले से वह जिलाध्यक्ष के साथ ही संगठन के पदाधिकारियों को अवगत करा चुकी हैं। साथ ही रंजीता धामा ने घोषणा की है कि वह निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में लोनी विस सीट से नामांकन दाखिल करेंगी। रंजीता धामा को 2017 निकाय चुनाव में करीब 81 हजार वोट मिले थे। उन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वी मेहरीन असद मुखिया को 33,950 मतों से हराया था। सपा की मेहरीन को 47,759 वोट मिले।
विज्ञापन


रंजीता धामा को समझाएंगे
टिकट देना पार्टी हाईकमान के हाथ में है। वह रंजीता धामा को समझाने का प्रयास करेंगे। सभी लोग पार्टी के हित में सोचना चाहिए।- दिनेश सिंगल, जिलाध्यक्ष, भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें