फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल में युवक ने फंदा लगाया

Mon, 02 Jan 2017 11:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /साहिबाबाद
विज्ञापन
फांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खोड़ा के नरेश विहार में सोमवार दोपहर एक युवक ने ससुराल में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मृतक के परिजनों ने पत्नी और उसके परिवार के लोगों के खिलाफ खुदकुशी को उकसाने का आरोप लगाकर तहरीर दी है।
विज्ञापन


खोड़ा के नरेश विहार का विनोद (30) नोएडा के एक बिल्डर के यहां कैब चालक की नौकरी करता था। उसकी शादी करीब नौ साल पहले नरेश विहार में ही रहने वाली युवती से हुई थी। शादी के बाद दोनों छिजारसी के पास नोएडा सेक्टर-44 में जाकर रहने लगे थे।

दोनों का एक आठ साल का बेटा और तीन और पांच साल की दो बेटियां हैं। पिछले कुछ दिन से विनोद की पत्नी मायके में रह रही थी। रविवार को वह उसे लेने आया था। यहां सोमवार दोपहर उसने कमरे में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया।
विज्ञापन


विनोद के भाई सुभाष का आरोप है कि करीब दो माह से विनोद की पत्नी मायके रहने आ गई थी। उसने विनोद को भी यहीं रहने बुला लिया था। 15 दिन पहले ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया। आरोप है कि ससुराल पक्ष के उत्पीड़न से तंग आकर उसने सुसाइड किया है। एसएचओ खोड़ा जेपी चौबे ने बताया कि जांच के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी।            
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें