फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन रिसीव नहीं करने पर भाभी की गोली मारकर हत्या

Wed, 17 Aug 2016 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राहुल विहार में फोन कॉल रिसीव नहीं करने पर देवर ने भाभी की तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी। विजयनगर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।मृतका मंजू (30) थी। वह ममता विहार राहुल विहार में परिवार के साथ रहती थी।
विज्ञापन


मंजू की दो बेटियां तानी (6) और नैनो (4) हैं। पति राजेश दिल्ली-एनसीआर में वाटर आरओ का बिजनेस करते हैं। राजेश हस्तिनापुर (मेरठ) के रहने वाले हैं। दिल्ली करावल नगर निवासी मंजू की शादी राजेश से 10 साल पहले हुई थी।

मंजू मंगलवार सुबह करीब 11 बजे सहेली राधा के साथ एपीएस स्कूल में दोनों बेटियों की फीस जमा करने गई थी। स्कूल में उन्हें करीब डेढ़ घंटे का समय लग गया। इसके बाद वह स्कूल से बाजार में शॉपिंग करने के लिए चली गई। शॉपिंग करने के बाद मंजू ब्यूटी पार्लर गई। इस बीच उनका मोबाइल साइलेंट हो गया।
विज्ञापन


इसी दौरान उनके फोन पर देवर मुकेश ने करीब चार से पांच बार कॉल की। कॉल रिसीव नहीं होने पर उसने भाई राजेश को बताया कि मंजू उसकी कॉल रिसीव नहीं कर रही है। इसके बाद राजेश ने भी एक कॉल की तो मंजू ने कॉल रिसीव नहीं की।

कुछ देर बाद ब्यूटी पार्लर में जब मंजू ने पति राजेश की कॉल देखी तो उसने पति को कॉल कर बताया कि उसका फोन साइलेंट हो गया था। पहले से नाराज मुकेश इससे और गुस्सा गया कि मंजू ने उसे कॉल बैक नहीं की।

करीब डेढ़ बजे मंजू जब ब्यूटी पार्लर से घर लौटी तो कॉल रिसीव नहीं करने को लेकर उसकी और मुकेश की कहासुनी होने लगी। गुस्साए मुकेश ने तमंचे से राजेश के सामने ही मंजू के सीने में गोली मार दी और भाग गया। इससे हड़कंप मच गया। राजेश मंजू को एमएमजी अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी प्रथम इंद्रपाल सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपी मुकेश टैक्सी ड्राइवर है। वह एक माह से भाई राजेश के साथ रह रहा था। पड़ोसियों ने बताया कि उससे पड़ोस में रहने वाली कई महिलाएं तंग थी। वह उन पर गलत नजर रखता था।

पहले भी सात साल की जेल काटकर आया है मुकेश
मुकेश पहले भी मेरठ जेल में सात साल रहा है। आठ साल पहले बड़ी भाभी के साथ छेड़छाड़ और हत्या की कोशिश के मामले में उसे सजा हुई थी। राजेश की मानें तो इसी वजह से मुकेश की शादी भी नहीं हो पा रही थी।

रक्षाबंधन के लिए ब्यूटी पार्लर गई थी मंजू
राजेश ने बताया कि मंजू बृहस्पतिवार को रक्षाबंधन पर मायके जाने की तैयारियों में पिछले कई दिनों से जुटी हुई थी। वह रविवार को बाजार से शॉपिंग कर भाइयों के लिए राखी खरीदकर लाई थी। मंगलवार को मंजू पड़ोस की ही रहने वाली राधा के साथ ब्यूटी पार्लर गई थी।

मां की मौत से बेटियां अनजान
राजेश ने बताया कि जिस समय मंजू को गोली लगी थी। उस समय उसकी दोनों बेटियां स्कूल गई हुई थीं। उन्होंने बताया कि उनकी छोटी बेटी नैनो बिना मां के दूध तक नहीं पीती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें