असमोली थाना क्षेत्र के मढ़न गांव निवासी शाकिर अली का सात वर्षीय बेटा मोहम्मद सुलेमान गांव के ही निजी स्कूल में कक्षा एक का छात्र था। दोपहर एक बजे स्कूल से छुटटी के बाद घर लौट रहा था तो स्कूल से कुछ कदम की दूरी पर खाली पड़े आवासीय प्लाट में मिट्टी का भराव किया जा रहा था।
चालक ट्राली को बैक कर रहा था अचानक मासूम छात्र ट्रैक्टर ट्राली के पहिए के नीचे आ गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर को छोडकर चालक भाग गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की तैयारी की। इसे देख खर लोग भड़क गए। इसके बाद पुलिस की कार्रवाई थम गई। बच्चे के पिता के दिल्ली से लौटने का इंतजार कर किया गया। देर शाम शाकिर अली के दिल्ली से घर पहुंचे तो समझौता हो गया।
अकेले बेटे सुलेमान की मौत से परिवार बदहवास हालत में था। मां नसरीन के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे।
आसपास के गांवों में खनन का धंधा खुले आम हो रहा है। लोगों में चर्चा है कि इसमें पुलिस प्रशासन के कुछलोग शामिल हैं। यही वजह है कि पुलिस ने खनन करने वाली टैक्ट्रर टाली को बिना कार्रवाई के के छोड दिया है। थाना प्रभारी का कहना था कि कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर पुलिस कार्रवाई करेगी।