फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजा ने साले को मारी गोली, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
जीजा ने साले को मारी गोली, रिपोर्ट
विज्ञापन

शालीमार गार्डन की पप्पू कालोनी में बहन से मारपीट का विरोध करने पर जीजा ने साले को गोली मार दी। उसे गंभीर हालत में जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद जीजा भाग गया। आरोपी के खिलाफ साहिबाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पप्पू कालोनी की गली नंबर एक में फरमान (17) परिवार के साथ रहते हैं। उसकी बड़ी बहन की शादी लोनी निवासी फईम से हुई है। आरोप है कि फईम पिछले कई दिनों से पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था।
विज्ञापन


ईद पर भी दोनों का विवाद हुआ था। पीड़िता ने इसकी शिकायत मायके में की थी। इसी के चलते फरमान ने परिजनों के साथ जाकर जीजा को समझाने का प्रयास किया।

आरोप है कि बुधवार सुबह करीब नौ बजे फरमान पप्पू कालोनी स्थित हेयर सैलून पर काम करने जा रहा था। इसी दौरान उसका जीजा साथी के साथ बाइक से पहुंचा और फरमान पर फायरिंग कर दी। गोली फरमान के पेट में लगी।
विज्ञापन


परिजनों ने घटना की सूचना पर फरमान को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी फईम पर हत्या के दो मुकदमे पहले से चल रहे हैं।

एसएचओ ने बताया कि घायल पक्ष के लोगों ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। फिलहाल आरोपी फरार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें