फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन महिलाएं दुकान से सोने का हार लेकर चंपत

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन महिलाएं दुकान से सोने का हार लेकर चंपत
विज्ञापन

मुख्य कस्बा रोड स्थित ओलंपिक तिराहे पर बुधवार को ज्वेलरी शॉप में ग्राहक बनकर आईं तीन महिलाएं सोने का हार लेकर चंपत हो गई। यह वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पीड़ित दुकानदार ने तहरीर दी है।

महाजनान कालोनी निवासी बिजेंद्र वर्मा की ओलंपिक तिराहे पर राधिका ज्वलैर्स के नाम से दुकान है। बुधवार दोपहर करीब दो बजे तीन महिलाएं दुकान में सोने का हार देखने आई थीं। करीब आधे घंटे तक उन्होंने कई तरह के हार देखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में हार पसंद नहीं आने पर बिना कुछ खरीदे महिलाएं चली गई। ज्वैलर्स ने महिलाओं के जाने के बाद देखा 21 ग्राम का सोने का हार गायब है।

बाद में सीसीटीवी फुटेज में देखने पर पता चला कि एक महिला हार अपने बैग में लेकर जा रही है। पीड़ित के मुताबिक की हार की कीमत 62 हजार रुपये से अधिक है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें