फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या-Cordination

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटे के ससुरालियों से तंग प्रापर्टी कारोबारी ने खुद को मारी गोली
विज्ञापन

मॉडल टाउन निवासी प्रापर्टी कारोबारी ने बृहस्पतिवार सुबह घर में लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। कारोबारी ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें उसने बेटे के ससुर और अन्य लोगों पर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है। बेटे की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

एसएचओ कोतवाली लक्ष्मी चौहान ने बताया कि मॉडल टाउन वेस्ट में रमिंदर सिंह (55) परिवार के साथ रहते थे। वह इलाके के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष थे और प्रॉपर्टी का कारोबार करते थे।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह उनके कमरे से अचानक गोली चलने की आवाज आने पर परिवार के लोग वहां पहुंचे तो खून से लथपथ रमिंदर फर्श पर पड़े थे। उनके सिर में गोली लगी थी। दाएं हाथ के पास उनकी लाइसेंसी रिवाल्वर पड़ी थी।

परिजनों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की। एसएचओ ने बताया कि घटनास्थल से मिले सुसाइड नोट में रमिंदर ने बेटे रमन के ससुराल पक्ष के लोगों पर रुपये मांगने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है।

नोट के आधार पर ही रमन के ससुर सुरजीत, पत्नी, सास और दो अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। लाइसेंसी रिवाल्वर जब्त कर ली गई है।

एसएचओ ने बताया कि करीब एक साल पहले रमिंदर ने बेटे रमन की शादी दिल्ली के रोहिणी निवासी युवती से की थी। शादी के बाद से ही बेटे का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है।

बीते चार माह से वह मायके में रह रही है। शुरुआती जांच में सामने आ रहा है कि बेटे के ससुर लगातार उन्हें दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराने की बात कहकर धमका रहे थे, जिसे लेकर वह परेशान थे।
विज्ञापन


एसएचओ कोतवाली ने बताया कि रमिंदर ने सुसाइड नोट में लिखा है कि ‘बेटे के ससुर सुरजीत लगातार 25 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। न देने पर पुलिस रिपोर्ट कराने की धमकी दे रहे हैं। मगर मैं इस स्थिति में नहीं कि रुपये दे सकूं। ऐसे में अब सुसाइड करना ही एक मात्र रास्ता दिख रहा है।’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें