फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरफोर्स अधिकारी की पत्नी से पर्स लूटा-Ghaziabad city

विज्ञापन
विज्ञापन
रिटायर्ड एयरफोर्स अधिकारी की पत्नी से पर्स लूटा
विज्ञापन

गाजियाबाद। बाइक सवार बेखौफ बदमाशों ने रिटायर्ड एयरफोर्स अधिकारी की पत्नी से नंदग्राम में पर्स लूट लिया। पर्स में 6 हजार रुपये, मोबाइल और जरूरी दस्तावेज थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय पीड़ितों को परेशान किया और बदमाशों की तलाश भी नहीं की।
विज्ञापन

स्वर्णजयंतीपुरम में रहने वाले सुरेश चंद शर्मा मंगलवार दोपहर पत्नी संतोष शर्मा के साथ बाइक से नंदग्राम जा रहे थे। पूर्व में वे नंदग्राम में ही रहते थे और अपने एक पूर्व पड़ोसी की बीमारी का हालचाल लेने उनके घर जा रहे थे। सुरेश चंद शर्मा ने बताया कि मेरठ रोड स्थित बैंक से उन्होंने 15 हजार रुपये निकाले थे। इनमें से 10 हजार रुपये उन्होंने अपने पास रख लिए और 5 हजार रुपये पत्नी के पर्स में रख दिए। पर्स में करीब एक-डेढ़ हजार रुपये पहले से थे। वह नंदग्राम के 100 फुटा रोड पर रेत मंडी के पास पहुंचे तो पीछे से बाइक पर दो बदमाश आए और संतोष से पर्स लूट लिया। उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह गिरते-गिरते बचे। तीन-चार मिनट बाद ही वह नंदग्राम चौकी पहुंचे और शिकायत की। आरोप है कि चौकी पर तैनात स्टाफ ने बदमाशों का पीछा करने के बजाय उन्हें सिहानी गेट थाने जाकर शिकायत देने की सलाह दी। इसके बाद वह थाने पहुंचे। आरोप है कि यहां भी उन्हें पर्स और उसमें रखे मोबाइल की गुमशुदगी दर्ज कराने की सलाह दी, लेकिन वह नहीं माने। बाद में पर्स झपटमारी की तहरीर देकर वह घर चले गए। देर रात तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें