फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक लूट कर भाग रहे बदमाश की पुलिस से मुठभेड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक लूट कर भाग रहे बदमाश की पुलिस से मुठभेड़
विज्ञापन


लोनी। बंथला नहर के पास एक सेल्समैन से बाइक लूट कर भाग रहे बदमाश को सेवाधाम चौकी के पास पुलिस ने मुठभेड़ के बाद धर दबोचा। मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं दरोगा के हांथ में भी गोली लग गई।
सीओ लोनी राजकुमार पांडेय ने बताया कि शनिवार शाम बंथला नहर के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने हथियार के बल पर सैल्समेन से बाइक लूट ली। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर सीओ ने पुलिस की टीमों को चेकिंग के लिए लगा दिया। इस दौरान सेवाधाम चौकी के पास एक बाइक सवार युवक आता दिखाई दिया। चेकिंग देखकर वह बाइक मोड़कर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उससे पकड़ने की कोशिश की तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसमें बदमाश की गोली दरोगा अजय कुमार के दाहिने हाथ में जा लगी। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी बदमाश पर फायरिंग कर दी। पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लग गई। पुलिस ने उसे पकड़ कर उसके पास से एक पिस्टल और चोरी की बाइक बरामद की है। एसपी देहात नीरज सिंह जादौन ने बताया कि पकड़े गए बदमाश का नाम गुल्फराज निवासी नंद नगरी है। उसके बाएं पेर में गोली लगी है। दरोगा भी मुठभेड़ में घायल हुए हैं। बदमाश पर दिल्ली एनसीआर में करीब 35 लूट समेत अन्य धाराओं में मुकदमें दर्ज हैं। जिस साथी के साथ बदमाश ने बाइक लूटी है उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कर्मी और बदमाश को कराया भर्ती
पुलिस और बदमाश की मुठभेड़ के दौरान तीन राउंड फायरिंग हुई। दो राउंड फायरिंग बदमाश और एक राउंड पुलिस की तरफ से हुई। वहीं घायल दरोगा अजय कुमार और बदमाश को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। जहां उनका इलाज चल रहा हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें