फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने आयकर अधिकारी की कार रोकी, ड्राइवर को धमकाया-Ghaziabad city

विज्ञापन
विज्ञापन
आयकर अधिकारी की कार रोकी, ड्राइवर को धमकाया
विज्ञापन

गाजियाबाद। दिल्ली से इनकम टैक्स दफ्तर जा रहे एक अधिकारी की कार को राजनगर एक्सटेंशन चौराहे के पास स्विफ्ट कार सवार तीन युवकों ने ओवरटेक कर रोक लिया। कार के चालक को लोन की किस्त बकाया होने की बात कहकर धमकाया। उन्हें कार में आयकर विभाग के सीनियर अफसर के बैठे होने का पता चला, तो वे भाग निकले। आशंका है कि वे ठक-ठक गैंग के बदमाश थे और अधिकारी के पास रखे ब्रीफकेस को लूटने की फिराक में थे। कार चालक ने सिहानी गेट थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

दिल्ली के बरार स्क्वायर निवासी किशन ने अपनी होंडा अमेज कार इनकम टैक्स विभाग में कांट्रेक्ट पर अटैच कर रखी है। बुधवार दोपहर वह दिल्ली में रहने वाले इनकम टैक्स विभाग के डायरेक्टर को लेकर हापुड़ चुंगी स्थित कार्यालय पर जा रहा था। राजनगर एक्सटेंशन में एक स्विफ्ट कार उनका पीछा कर रही थी। राजनगर एक्सटेंशन चौक के पास स्विफ्ट कार सवार तीन युवकों ने ओवरटेक कर आयकर अधिकारी की कार को रुकवा लिया। एक युवक उतरकर आया और शीशा खटखटाते हुए बोला कि इस कार की किस्त जमा नहीं कराई गई है। चालक किशन ने कहा कि किस्त उनके भाई हर महीने समय पर जमा कराते हैं। युवक ने कार के पीछे भारत सरकार लिखा हुआ देखा तो पूछा कि कार में कौन है? चालक ने बताया कि कार में इनकम टैक्स विभाग के वरिष्ठ अधिकारी बैठे हैं। यह सुनकर तीनों युवक कार लेकर भाग गए। किशन का कहना है कि तीनों बदमाश लग रहे थे। शायद लूटपाट करना चाहते थे। एसओ सिहानी गेट का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें