फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्ड फ्लू: पक्षियों की मौत की सूचना तुरंत कंट्रोल रूम में दें

Sat, 22 Oct 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
Alert of bird flu in chandigarh - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन

विज्ञापन
 दिल्ली में बर्ड फ्लू से पक्षियों की मौत के बाद गाजियाबाद में अलर्ट जारी कर दिया गया है। शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर कंट्रोल रूम बना दिया गया। जनपद में अलर्ट जारी करते हुए सीवीओ (चीफ वेटरिनरी ऑफिसर) ने कहा कि कहीं भी पक्षियों की असामयिक मौत की सूचना लोग कंट्रोल रूम में दें।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. बिजेंद्र त्यागी ने बताया कि जिला मुख्यालय पर कंट्रोल रूम बनाने के साथ ही जनपद स्तर पर डा. रवींद्र सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। शुक्रवार को चारों ब्लॉक और नगर क्षेत्र के लिए अलग-अलग पांच टीमें गठित की गई हैं। यह टीमें इलाके में पक्षियों के व्यवहार पर निगरानी रखेंगी।
विज्ञापन


कुक्कुट इकाइयों एवं बैकयार्ड योजना के तहत जितने भी कुक्कुट पालक हैं, उनकी सूची बनाई जा रही है। इन सभी को पशु चिकित्सा विभाग की ओर से अगले दो दिनों में व्यक्तिगत तौर पर सूचित किया जाएगा कि वे अपने यहां किसी भी पक्षी के असामयिक मौत की सूचना कंट्रोल रूम में अवश्य दें। पशु चिकित्सा विभाग की टीम जलाशयों, पार्क एवं वन्य क्षेत्र का निरीक्षण करेंगी।


डा. त्यागी ने बताया कि इस अभियान के तहत वन विभाग के कर्मचारियों की भी मदद ली जाएगी। साथ ही प्रधानों के जरिए गांवों में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। पक्षी पालने वाले लोगों को बर्ड फ्लू के बारे में बताया जाएगा और इस दौरान किस तरह की साफ-सफाई और सावधानी पक्षियों के  आवासीय क्षेत्र में बरतनी चाहिए, इसकी जानकारी दी जाएगी।

समस्या होने पर इन नंबरों पर करें कॉल
कंट्रोल रूम का नंबर - 01202823215
नोडल प्रभारी का नंबर - 9457275924



जीडीए भी सिटी फॉरेस्ट के पक्षियों को लेकर सतर्कहो गया है। बतखों के बाडे़ (डक जोन) की निगरानी की जा रही है। फिलहाल प्रवासी पक्षियों से फॉरेस्ट को कोई खतरा नहीं है क्योंकि वे सदिर्यों में यहां आते हैं।दिल्ली में चार बतखों की मौत के बाद डियर पार्क को बंद कर देने की घटना से प्रभावित जीडीए ने भी सिटी फॉरेस्ट के डक जोन को लेकर सावधानी बरतनी शुरू कर दी है।

डक जोन में इन दिनों सौ से अधिक बतख हैं।जीडीए के उद्यान प्रभारी अधिकारी एसपी सिसौदिया ने बताया कि बतखों का खाना बाहर से बंद कर दिया गया है। उन्हें भोजन डॉक्टर के अनुसार दिया जा रहा है। रोज स्वच्छ पानी से नहलाया जा रहा है। डक जोन में साफ-सफाई विशेष तौर पर की जा रही है।
विज्ञापन



बाहर से आने वाले वायरस को रोकने की पूरी व्यवस्था की गई है।
सिसौदिया ने बताया कि साइबेरियन समेत अन्य प्रवासी पक्षी जनवरी में आते हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल बर्ड फ्लू को लेकर उन्हें सीएमओ या प्रशासन से किसी तरह का अलर्ट नहीं मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें