फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर माहौल बिगाड़ने की कोशिश: हापुड़ के बहादुरगढ़ में धार्मिक स्थल में तोड़फोड़, मौके पर भारी पुलिस बल

Fri, 18 Mar 2022 11:26 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
विज्ञापन
मौके पर भारी पुलिस तैनात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर में होली के त्योहार पर कुछ शरारती तत्वों ने गढ़ सर्किल के गांव बहादुरगढ़ में धार्मिक स्थल में मूर्तियां खंडित कर दी और आग लगा दी। जिसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया, हजारों की संख्या में ग्रामीण धार्मिक स्थल पर एकत्रित हो गए। एएसपी, सीओ समेत तीनों थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को शांत किया। 
विज्ञापन


गढ़ सर्किल के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बहादुरगढ़ में सेहल चौराहे पर करीब 40 वर्ष पुराना धार्मिक स्थल स्थापित है। गुरुवार की रात कुछ शरारती तत्वों ने धार्मिक स्थल में स्थापित मूर्तियां खंडित कर दीं, आरोपी एक मूर्ति को चोरी कर ले गए। इसके अलावा धार्मिक स्थल पर आग लगा दी। 

शुक्रवार की सुबह ग्रामीण धार्मिक स्थल में पूजा-अर्चना करने पहुंचे, तो मामले की जानकारी हुई, मामले की सूचना बहादुरगढ़ समेत आसपास के गांवों में फैल गई। हजारों की संख्या में ग्रामीण धार्मिक स्थल पर एकत्र हो गए, जिन्होंने आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग रखी। 
विज्ञापन


वहीं घटना के संबंध में सूचना मिलते ही एएसपी सर्वेश मिश्रा, सीओ पवन कुमार, सीओ पिलखुआ डॉ. तेजवीर सिंह, गढ़, सिंभावली और बहादुरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंच गई। एएसपी ने समझाबुझा कर और जल्द से जल्द कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें