फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवानियत की हदें पार: दहेज में कार और प्लाट न मिलने पर विवाहिता को पिलाया तेजाब, डॉक्टरों ने भी इलाज करने से किया इनकार

Wed, 02 Feb 2022 08:44 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

बुलंदशहर जिले की एक महिला को ससुरालियों ने मारपीट कर तेजाब पिला दिया। विवाहिता की हालत गंभीर है। आरोप है कि ससुराल वाले दहेज में कार व प्लाट की मांग कर रहे थे। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर में ससुरालियों ने विवाहिता के उत्पीड़न की सारी हदें पार कर दी। पहले जेठ ने दुष्कर्म का प्रयास किया। इसके बाद ससुरालियों ने मारपीट कर तेजाब पिला दिया। विवाहिता की हालत गंभीर है। उसे मेरठ के हायर मेडिकल सेंटर भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने जवाब दे दिया है।
विज्ञापन


औरंगाबाद निवासी विवाहिता के भाई ने एसपी क्राइम को पत्र देकर बताया कि उसकी बहन का निकाह करीब 19 माह पूर्व मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक से हुआ था। निकाह में हैसियत से अधिक दान दहेज भी दिया। ससुराल वाले दहेज में कार व प्लाट की मांग कर रहे थे। 

मांगें पूरी न होने पर पीड़िता का उत्पीड़न किया जा रहा था। बीते दिनों ससुराल में उसके जेठ ने अकेला पाकर दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर उसके साथ हाथापाई की। पीड़िता ने जब अन्य ससुराल वालों से शिकायत की तो आरोपियों ने उल्टा उस पर ही आरोप लगाते हुए मारपीट की। 
विज्ञापन


इसके बाद देवर ने अन्य परिजनों के साथ मिलकर उसे तेजाब पिला दिया। हालत बिगड़ने पर मायके वाले उसे मेरठ मेडिकल लेकर पहुंचे। वहां भी चिकित्सकों ने गंभीर हालत होने पर इलाज करने से इनकार कर दिया है। एसपी क्राइम ने पीड़ित परिजनों को निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें