फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: भोजपुर से अगवा 20 वर्षीय छात्रा पिलखुवा से बरामद, बंधक बनाकर दुष्कर्म का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Sun, 25 Oct 2026 09:50 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 20 वर्षीय छात्रा को अगवा कर बंधक बनाने और दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती को बरामद कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 20 वर्षीय छात्रा को अगवा कर बंधक बनाने और दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती को बरामद कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मामले में शामिल दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार एक युवती 20 अक्तूबर को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। परिजनों ने अपहरण का आरोप लगाते हुए भोजपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। युवती की तलाश में पुलिस टीमों को लगाया गया था। दो दिन पहले पुलिस ने उसे बरामद कर लिया। एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज कराए गए बयानों में युवती ने आरोप लगाया कि मूलचंद्र ने अपने दोस्त कलुआ के साथ मिलकर उसे पिलखुवा स्थित एक कमरे में बंधक बनाया और दुष्कर्म किया।

विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की जाती थी। पुलिस ने रविवार को आरोपी मूलचंद्र निवासी पिलखुवा, जिला हापुड़ को गिरफ्तार कर लिया। दूसरे आरोपी कलुआ की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें