फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक रुपये में भरपेट खाना खिलाएंगे गौतम गंभीर, 24 दिसंबर से होगी जन रसोई की शुरुआत

Tue, 22 Dec 2020 07:51 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जन रसोई की पहली कैंटीन दिल्ली के गांधीनगर में 24 दिसंबर से होगी शुरू, हर विधानसभा क्षेत्र में एक जन रसोई खोलने की योजना बना रहे हैं क्रिकेटर गंभीर...
विज्ञापन
गौतम गंभीर की जन रसोई के दृश्य - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली वालों को अब एक रुपये में भरपेट खाना मिलेगा। इसके लिए उन्हें एक रुपये का कूपन खरीदना होगा। इसके बाद उन्हें कुर्सी-टेबल पर बैठाकर भोजन कराया जाएगा। इसके लिए पूर्वी दिल्ली के गांधी नगर इलाके में चार हजार स्क्वायर फीट जगह पर एक कैंटीन और बैठने की जगह तैयार कर ली गई है।

विज्ञापन


प्रसिद्ध क्रिकेटर और भाजपा सांसद गौतम गंभीर के प्रयास से शुरू हो रही इस जन रसोई की शुरुआत 24 दिसंबर से हो रही है। जन रसोई की कैंटीन में बैठकर ही भोजन करना होगा, भोजन को बाहर ले जाने की अनुमति नहीं मिलेगी।


सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, भोजन की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए कैंटीन में ही पूरा भोजन तैयार कराया जाएगा। कैंटीन में एक बार में सौ लोगों के बैठने की व्यवस्था है, लेकिन कोविड को देखते हुए सामाजिक दूरी का ध्यान रखा जाएगा और एक-एक सीट छोड़कर लोग इस कैंटीन में भोजन ग्रहण कर सकेंगे।
विज्ञापन


शुरुआत में यहां लगभग 11 बजे से शाम चार बजे तक भोजन उपलब्ध कराने की योजना बनाई गई है। इसके बाद परिस्थितियां देख कर इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है। गौतम गंभीर के करीबियों ने कहा है कि यह पूरी तरह एक जन सरोकार से जुड़ी सेवा है और इससे क्षेत्र के गरीब लोगों को भरपेट भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।

गौतम गंभीर पहली जन रसोई गांधी नगर में शुरू कर रहे हैं। दूसरी कैंटीन 26 जनवरी को अशोक नगर में शुरू की जाएगी। अगर सब कुछ ठीक रहा तो भाजपा सांसद गौतम गंभीर अपने लोकसभा क्षेत्र पूर्वी दिल्ली की हर विधानसभा में एक-एक जन रसोई खोल सकते हैं। इस जन रसोई को खोलने में आ रहा पूरा खर्च गौतम गंभीर अपने स्तर पर ही उठा रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें