दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या लगातार दूसरे दिन हजार से कम आई है। राजधानी में मंगलवार को कोरोना वायरस के 939 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। जबकि 25 लोगों की मौत हो गई है। इसी के साथ 1434 मरीज स्वस्थ घोषित किए गए हैं। दिल्ली में मंगलवार को पॉजिटिविटी रेट 1.14 प्रतिशत रहा। वहीं, पिछले दस दिनों में मृत्यु दर 2.62 प्रतिशत दर्ज किया गया है।
दिल्ली में मंगलवार को 82386 कोरोना जांच की गई हैं। इसमें 39843 आरटी-पीसीआर जांच और 42543 रैपिड एंटीजन जांच शामिल हैं। राजधानी में अब तक कुल 79,45,193 कोरोना जांच की गई हैं।
दिल्ली में अब तक कुल 6,18,747 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इसमें से 5,99,683 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस से राजधानी में अब तक कुल 10329 मरीजों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में अभी पॉजिटिविटी रेट 7.79 प्रतिशत है। जबकि मृत्यु दर 1.67 प्रतिशत दर्ज किया गया है। दिल्ली में अभी कुल 8735 सक्रिय मरीज हैं। जिसमें से 4790 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। राजधानी में अभी कुल 5833 कंटेनमेंट जोन हैं।