फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमाके में छत भी उड़ गई: गुरुग्राम में चाय बनाने के दौरान फटा गैस सिलेंडर, पति-पत्नी और बच्चा गंभीर रूप घायल

Mon, 25 Dec 2023 10:10 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

गुरुग्राम मेंगैस सिलेंडर फटने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, घर की छत के परखच्चे उड़ गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम सेक्टर-10 थाना क्षेत्र के शक्ति नगर एरिया में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। चाय बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में धमाका हो गया। ब्लास्ट इतनी तेज हुआ कि घर की छत तक उड़ गई। इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सुभाष अपनी पत्नी सपना व बेटे के साथ शक्ति नगर में मकान नंबर 298 में रहते हैं। वह परिवार सहित रात को सो गए थे। सुबह जब वह उठे तो उन्हें घर में एलपीजी गैस की बदबू आ रही थी। इस बदबू को उन्होंने नजरअंदाज कर दिया। इसी दौरान वह चाय बनाने लगे। बताया जा रहा है कि जैसे ही चाय बनाने के लिए गैस जलाने के लिए माचिस जलाई वैसे ही जोरदार धमाका हो गया। इस धमाके से न केवल मकान की छत के परखच्चे उड़ गए, बल्कि आसपास के मकान तक हिल गए।

पुलिस ने बताया कि पड़ोसियों ने घर से बाहर निकलकर देखा और घायलों को बाहर निकालकर सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत को देखते हुए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया। इसकी सूचना मिलते ही सेक्टर-10 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक तौर पर सामने आया है कि घर पर यह तीनों लोग थे जो कि बुरी तरह से घायल हैं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें