फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पति और बच्चों को छोड़कर तीन महीने से प्रेमी के साथ रह रही थी महिला, मौत के वक्त छोड़कर भाग गया युवक

Mon, 25 Dec 2023 09:35 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

बुलंदशहर में बाइक से गिरने के बाद एक महिला की मौत हो गई, जिसे एक युवक अस्पताल में छोड़कर फरार हो गया था। फरार युवक को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की तो बताया कि वह उसका प्रेमी है। 
 
विज्ञापन
road accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्याना थाना क्षेत्र में बाइक से गिरने के बाद एक युवक महिला को अस्पताल में छोड़कर फरार हो गया था। हादसे में महिला की मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि महिला को अस्पताल लाने वाला युवक उसका प्रेमी ही था। महिला तीन माह से अपने पति और बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ स्याना में रह रही थी। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया। पूछताछ में युवक ने महिला से प्रेम संबंध और गढ़ जाने के दौरान हादसे की जानकारी दी। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक महिला को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था। महिला को भर्ती कराने वाले युवक ने अपना नाम बताते हुए महिला को भाभी बताया और गढ़ जाने के दौरान बाइक से गिरने पर घायल होना बताया था। अस्पताल में चिकित्सकों ने जब महिला को मृत घोषित किया तो युवक मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की तो पाया कि महिला कोतवाली देहात के एक गांव की रहने वाली है। 

पिछले तीन माह से वह अपने पति और बच्चों से विवाद के बाद स्याना अड्डा क्षेत्र में अपने प्रेमी के साथ रह रही थी। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक महिला का प्रेमी है और वह भी उसके साथ रह रहा था। नोएडा में पेट्रोल पंप पर नौकरी करने वाले युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पूछताछ में आरोपी युवक ने महिला से प्रेम प्रसंग की बात स्वीकार की और बताया कि रविवार को वह महिला को लेकर गढ़ छोड़ने के लिए जा रहा था। 
विज्ञापन


इसी दौरान बाइक से गिरने से वह घायल हो गई और उसकी मौत हो गई। दूसरी ओर महिला की शिनाख्त के बाद परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। सीओ भास्कर मिश्रा ने बताया कि मामले में आरोपी से पूछताछ की जा रही है। अभी मृतका के परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें