फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई स्पीड मेट्रो योजना पर नए सिरे से कवायद शुरू, द्वारका-इफको चौक तक होगा विस्तार

Tue, 19 Jul 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
गुड़गांव मेट्रो विस्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली के द्वारका सेक्टर-21 से गुड़गांव के इफको चौक तक हाई स्पीड मेट्रो विस्तार की योजना को कागजों से बाहर निकालने की कवायद शुरू हो गई है। हरियाणा सरकार ने दिल्ली मेट्रो के इस विस्तार को अपनी मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन


वहीं गुड़गांव में मेट्रो रेल कनेक्टिविटी बढ़ाने की दृष्टि से दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन (डीएमआरसी) के साथ हुए पहले के करार का फिर से अध्ययन की बात प्रदेश सरकार ने कही है। 

इसके लिए हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (एचएमआरटीसी) को इसकी संभावना तलाशने की जिम्मेदारी सौपी गई है। हाई स्पीड मेट्रो के विस्तार को लेकर करीब तीन बार डीपीआर बन चुकी है।
विज्ञापन


मगर अभी तक उसके विस्तार की दिशा में किसी प्रकार की ठोस पहल नहीं हुई है। लेकिन अब जिस प्रकार से मुख्यमंत्री मनोहर लाल इसे लेकर अपनी इच्छा जाहिर कर रहे हैं उससे संभावना बनी है कि इस दिशा में तेजी से पहल होगी।

सीएम की अध्यक्षता में चंडीगढ़ में एक बैठक हुई जिसमें मेट्रो रेल विस्तार की समीक्षा की गई। इसमें सचिव डीएस ढेसी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजीव कौशल, उद्योग विभाग के प्रधान सचिव देवेंद्र सिंह, शहरी स्थानीय निकाय विभाग के प्रधान सचिव अनिल कुमार के अलावा दिल्ली मेट्रो के प्रतिनिधियों ने इस बैठक में भाग लिया।

इस बैठक में निर्णय लिया गया कि द्वारका सेक्टर-21 से इफको चौक तक दिल्ली मेट्रो के लगभग 12.631 किलोमीटर विस्तार के अंतर्गत दिल्ली में पड़ने वाले 3.4 किलोमीटर भाग का निर्माण हरियाणा अपने स्तर पर करता है तो इसके राजस्व संग्रहण के बारे में दिल्ली सरकार से पूर्व में हुए समझौते में संशोधन किया जाए। 

सीएम ने सुझाव दिया कि गुड़गांव के पूरे क्षेत्र में मेट्रो कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिये हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन अपने स्तर पर एक नेटवर्क तैयार करे। इसे लेकर मुख्यमंत्री जल्द ही केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू से मुलाकात करेंगे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें