फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोनरवा चुनाव पर RWA को साधने में जुटे दल

Thu, 24 Jul 2014 08:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा के फेडेरेशन ऑफ नोएडा रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (फोनरवा) के चुनावों के नजदीक आते ही हलचल शुरू हो गई है। चुनाव लड़ने के इच्छुक पैनल आरडब्ल्यूए को साधने में जुट गए हैं।
विज्ञापन


दरअसल, वर्तमान फोनरवा पदाधिकारियों का कार्यकाल 12 अगस्त को पूरा हो रहा है। वर्तमान कार्यकारिणी इससे पहले ही चुनाव कराने की इच्छुक है। चुनाव तिथि तय करने के उद्देश्य से 27 को आम बैठक तय की गई है।

जल्द चुनाव होने की आहट से प्रत्याशी वोट बैंक को मजबूत करने के लिए बाकायदा सेक्टरों का नियमित दौरा कर रहे है। ताकि आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों को अपने पाले में लाया जा सके।
विज्ञापन


फोनरवा अध्यक्ष एनपी सिंह पिछले दिनों में तीस से अधिक सेक्टरों में जाकर समस्याओं के बारे में जानकारी ले चुके हैं। वहीं, विपक्ष का पैनल भी आंतरिक तौर पर आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों से संपर्क कर रहा है, ताकि पिछली बार की तरह हार का सामना न करना पड़े।

कोषाध्यक्ष पद पर खड़े होने वाले प्रशांत त्यागी ने बताया कि फिलहाल वोट बैंक को मजबूत करने पर ध्यान दिया जा रहा है। उचित समय पर चुनाव में उतरने वाले पैनल की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें