फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram: रेस्तरां में माउथ फ्रेशनर खाते ही मुंह से निकलने लगा खून, आने लगी उल्टी; अस्पताल में पांच लोग भर्ती

Mon, 04 Mar 2024 08:51 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम

सार

पीड़ित लोगों के परिजनों में से एक ने माउथ फ्रेशनर को डॉक्टर को दिखाया। डॉक्टर के अनुसार उसमें जो चीज मिली है वह जानलेवा है, जिसके सेवन से जान भी जा सकती है।
विज्ञापन
माउथ फ्रेशनर खाने के बाद बिगड़ी पांच की तबीयत - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम के सेक्टर-90 स्थित ला फॉरेस्टा रेस्तरां में माउथ फ्रेशनर लेने के बाद पांच लोगों की तबीयत खराब हो गई। मुंह में जलन के साथ खून निकलने लगा। हालत गंभीर होने पर पांचों को एक निजी अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। शिकायत पर खेड़कीदौला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में एल्डेको मिस्टिक ग्रीन्स, ओमीक्रॉन- 1 ग्रेटर नोएडा (यूपी) अंकित कुमार ने बताया कि पत्नी नेहा सभ्रवाल, मनिक गौड़ व उनकी पत्नी प्रीतिका, दीपक अरोड़ा व उनकी पत्नी हिमानी के साथ दो मार्च की रात 9.30 बजे ला फॉरेस्टा रेस्तरां सेक्टर 90 गुरुग्राम में खाना खाने गए गए थे। पीड़ित का कहना है कि खाने के बाद रेस्तरां की वेटर अमृत पाल कौर ने माउथ फ्रेशनर ऑफर किया। 

इसको लेते ही पांचों के मुंह में जलन होने लगी और मुंह से खून निकलने के साथ उल्टी आने लगी। अंकित कुमार अपनी एक साल की बेटी को गोद में लिए हुआ था, इसलिए माउथ फ्रेशनर नहीं लिया। पीड़ित का कहना है कि जब साथियों की तबीयत ज्यादा खराब होने लगी तो वेटर से पैकेट के बारे में पूछा। इस पर वेटर ने पॉलिथिन का पैकेट सामने रख दिया और उसे कब्जे में ले लिया। 
विज्ञापन

अंकित ने आरोप लगाया कि पांचों की तबीयत बहुत ज्यादा खराब होने के बावजूद भी रेस्तरां के कर्मचारियों ने मदद नहीं की। इस पर उन्होंने पुलिस हेल्पलाइन पर फोन किया। इसके बाद पांचों को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अंकित ने माउथ फ्रेशनर को डॉक्टर को दिखाया तो उन्होंने बताया कि ड्राईआईस है। डॉक्टर के अनुसार, यह जानलेवा है, जिसके सेवन से जान भी जा सकती है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी रेस्तरां के कर्मचारियों समेत अन्य पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मौके पर बीमार लोगों के बयान लेने गई थी लेकिन तबीयत ज्यादा खराब होने से डॉक्टर ने मना कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें