फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चॉकलेट खरीदने आई थी मासूम: फरीदाबाद में बेटे के झगड़े में मां पर की फायरिंग, छत से टकराकर बच्ची को लगी

Sat, 14 Oct 2023 06:29 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद

सार

फरीदाबाद जिले में कार सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश में एक महिला पर गोली चला दी। इस दौरान दौरान दुकान पर सामान खरीद रही आठ साल की बच्ची को गोली लग गई।  पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
Firing - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसजीएम नगर के पी-ब्लॉक में शुक्रवार रात कार सवार बदमाशों ने एक महिला पर गोली चला दी। आरोपियों की महिला के बेटे के साथ आपसी रंजिश है। महिला किराना की दुकान चलाती है। घटना के दौरान दुकान पर सामान खरीद रही आठ साल की बच्ची को गोली लग गई। बच्ची की पहचान एसजीएम नगर निवासी जान्हवी (8) के रूप में हुई है। बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसजीएम नगर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अुनसार, सेक्टर 48 के पास एसजीएम नगर पी ब्लॉक में भगवती नाम की महिला किराने की दुकान चलाती है। उसके बेटे दिनेश के साथ कुछ युवकों की रंजिश चल रही है। शुक्रवार रात करीब 10 बजे कार में सवार होकर आए चार युवकों ने भगवती की दुकान के सामने आकर गोली चला दी। आरोपियों ने कहा 'तेरा बेटा बड़ा बदमाश बन रहा है।' गोली चलने के पहले ही महिला दुकान के काउंटर के पीछे बैठ गई। भागते समय एक आरोपी ने डर बनाने के लिए हवाई फायर कर दी। इसी दौरान एक गोली छत से टकराकर दुकान पर सामान खरीद रही आठ साल की जान्हवी के चेहरे पर जा लगी। 

बच्ची तीसरी कक्षा की छात्रा है। पिता रमेश पी-ब्लॉक में किराए के मकान में रहते हैं और ऑटो चलाते हैं। जान्हवी घटना के दौरान के दुकान पर चॉकलेट खरीदने गई थी। मौका देखकर आरोपी फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग और जान्हवी के परिजन घर से बाहर निकले। जान्हवी लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़ी थी।  मौके पर पंहुची और जान्हवी को बीके अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बच्ची को एम्स ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बच्ची को पास के ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। एसजीएम नगर थाना पुलिस ने बच्ची के परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


महिला भगवती के बेटे दिनेश ने 12 अक्तूबर देर रात पाली गांव निवासी अनुज के घर के बाहर गोली चलाई थी। दिनेश के साथ एक और युवक भी मौजूद था। आरोपियों ने हवाई फायर किया था। घटना में किसी को चोट नहीं आई थी। अनुज के परिजनों की शिकायत पर पाली चौकी पुलिस ने केस दर्ज किया है। इसी का बदला लेने के लिए शुक्रवार रात दिनेश की मां भगवती पर फायर किया गया। सूत्रों के मुताबिक अनुज और दिनेश पहले दोस्त थे पिछले कुछ माह से दोनों के बीच किसी बात को लेकर अनबन चल रही है। घटना के बाद से दोनों पक्षों के आरोपी फरार हैं। थाना पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच की दो टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें