फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार साल बाद मिला न्याय: गुरुग्राम में मारपीट कर पर्स लूटने वाले को 10 साल की सजा, 25 हजार का लगा जुर्माना

Sat, 14 Oct 2023 06:01 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

गुरुग्राम में चार साल पहले ट्राला चालक से मारपीट कर फोन लूटने के मामले में जिला अदालत ने दोषी को 10 साल की सजा दी है। इसके साथ ही अदालत ने दोषी योगेश पर 25 हजार का जुर्माना भी लगाया है। 
 
विज्ञापन
कोर्ट का फैसला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खेड़की दौला थाना क्षेत्र में चार साल पहले दो युवकों ने एक ट्राला चालक के साथ मारपीट कर पर्स छीन लिया था। इस मामले में कोर्ट ने शनिवार को सुनवाई की और दोषी योगेश को दस साल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही अदालत ने 25 हजार का जुर्माना भी लगाया है। यह आदेश अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश रूपम की अदालत ने दिया है। पुलिस ने घटना वाले दिन ही दोषी को गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, 15 अप्रैल 2019 को कुलदीप ने खेड़की दौल थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह अपने भाई संजीव के साथ ट्राले में सामान भरकर दिल्ली जा रहे थे। खेड़की दौला थाना क्षेत्र क्षेत्र में एक ढाबे पर रुक गए थे। वह ट्राले के बाहर खड़े थे और उनका भाई ट्राले में सो रहा था । इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक आए और उसके साथ मारपीट कर उसका पर्स छीन कर ले गए। 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने नाकाबंदी कर दी। कुछ ही देर में पुलिस में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार हुए आरोपियों की पहचान दिल्ली निवासी योगेश और राहुल के रूप में हुई थी। जांच के दौरान राहुल के खिलाफ आरोप ड्रॉप कर दिए गए थे। दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने योगेश को दोषी ठहराते हुए 10 साल की कठोर सजा और 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। जुर्माना ने देने पर 6 महीने की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें