फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: कविनगर में औद्योगिक क्षेत्र स्थित प्लाई बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग, काम कर रहे लोगों में मचा हड़कंप

Tue, 12 Apr 2022 05:43 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

कविनगर थाना क्षेत्र में बुलंदशहर रोड पर स्थित एक प्लाई बनाने वाली फैक्टरी में अचानक आग लग गई। यह देखकर वहां काम कर रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन
प्लाई फैक्टरी में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद में कविनगर थाना क्षेत्र के औद्योगिक इलाके में प्लाई बनाने वाली एक फैक्टरी में मंगलवार को आग लग गई। फैक्टरी में रखी प्लाई के आग पकड़ने से देखते ही देखते लपटों ने विकराल रूप ले लिया। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कविनगर थाना क्षेत्र में बुलंदशहर रोड पर स्थित एक प्लाई बनाने वाली फैक्टरी में अचानक आग लग गई। खुद को आग और धुएं से घिर देखकर वहां काम कर रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इस बीच किसी ने मामले की जानकारी अग्निशमन विभाग को दे दी। मामले की जानकारी पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने पानी की बौछार करके आग बुझाई। फिलहाल आग से किसी के झुलसने की सूचना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें