फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन स्थगित: रवाना होने लगे किसान, राकेश टिकैत ने बताया, किस दिन जाएंगे

Sat, 11 Dec 2021 02:18 PM IST
अनुराग सक्सेना एएनआई, नई दिल्ली

सार

गाजीपुर बॉर्डर पर किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों का एक बड़ा समूह कल सुबह आठ बजे यह क्षेत्र खाली कर देगा। आज की बैठक में हम बात करेंगे, प्रार्थना करेंगे। इसके साथ ही उन लोगों से मिलेंगे जिन्होंने हमारी मदद की।
विज्ञापन
गाजीपुर बॉर्डर पर किसान नेता राकेश टिकैत - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विभिन्न मुद्दों पर संयुक्त किसान मोर्चा और केंद्र सरकार में सहमति के बाद किसान संगठनों ने शनिवार सुबह दिल्ली बॉर्डरों से रवाना होना शुरू कर दिया। इस दौरान भाकियू नेता राकेश टिकैत ने कहा कि इसमें चार-पांच दिन लगेंगे। लौटते समय किसान भावुक नजर आए।

विज्ञापन


गाजीपुर बॉर्डर पर किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों का एक बड़ा समूह कल सुबह आठ बजे यह क्षेत्र खाली कर देगा। आज की बैठक में हम बात करेंगे, प्रार्थना करेंगे। इसके साथ ही उन लोगों से मिलेंगे जिन्होंने हमारी मदद की। हमारे किसान भाइयों ने घर वापसी शुरू कर दी है। इसमें चार से पांच दिन लगेंगे। मैं यहां से 15 दिसंबर को निकलूंगा।

किसान आंदोलन के लगभग एक साल बाद गुरु पूर्णिमा के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों नए कृषि कानून वापस लेने का फैसला लिया था। इसके बाद 29 नवंबर को संसद के दोनों सदनों में इसके विधेयक पारित करा दिए गए। सरकार और संयुक्त किसान मोर्चा में ज्यादातर मुद्दों पर सहमति बन गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली के सीएम ने किया सलाम

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक ट्वीट को रीट्वीट किया, ''धैर्य, साहस और एकता का कोई विकल्प नहीं होता। आपसी भाईचारे और एकता से ही देश आगे बढ़ सकता है। किसान भाईयों की यही एकता उनकी सबसे बड़ी ताकत रही। ऐतिहासिक जीत लेकर आज से वापस अपने घर लौट रहे किसान भाईयों की दृढ़ इच्छाशक्ति और जीवटता को मेरा सलाम।''
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें