फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बीके अस्पताल में 10 दिनों से खराब एक्सरे मशीन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। बीके अस्पताल में दस दिनों से एक्सरे मशीन खराब होने की वजह से मरीजों को काफी परेशानी हो रही है। इंजीनियर द्वारा पिछले कई दिनों से मशीन को ठीक करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन अभी तक ठीक नहीं हो पाई है। इसको लेकर लैब के बाहर मशीन खराब होने का नोटिस लगा दिया गया है, जिसके कारण मरीजों को निजी सेंटरों से एक्सरे करवाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन


बीके अस्पताल में हर रोज दो हजार के करीब नए व पुराने मरीज उपचार के लिए आते हैं। इनमें पुलिस केस, भर्ती मरीज और ओपीडी से करीबन 200 मरीज हर रोज एक्सरे करवाने के लिए आते हैं। 19 सितंबर को बीके अस्पताल में लगी एक्सरे मशीन खराब हो गई, जिसके बाद से अभी तक एक्सरे मशीन ठीक नहीं हो पाई। रेडियोलॉजिस्ट राजकुमार का कहना है कि अस्पताल में डीआर एक्सरे मशीन लगी हुई है। इससे कुछ ही मिनटों में डिजिटल एक्सरे हो जाते हैं। 19 सितंबर की सुबह मरीज के एक्सरे करते समय मशीन खराब हो गई। इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई। कई दिनों से इंजीनियर की टीम मशीन को ठीक करने की कोशिश कर रही है, लेकिन अभी तक ठीक नहीं हुई है। इसको लेकर उनके द्वारा एक्सरे रूम के बाहर नोटिस लगा दिया है कि एक्सरे मशीन काम नहीं कर रही है। इसके चलते बीके अस्पताल आने वाले मरीजों को निजी सेंटरों पर जाकर एक्सरे करवाने पड़ रहे हैं, जिससे उनको परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें