हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर एक अक्टूबर को फरीदाबाद दौरे पर रहेंगे। इसे देखते हुए नगर निगम के सभी अभियंताओं की छुट्टी रद्द कर दी गई है। निगम के सभी अधिकारी व अभियंता कार्य पर रहेंगे। इसे लेकर नगर निगम आयुक्त ने आदेश जारी कर दिया है। सीएम इस दिन मेगा सफाई अभियान में भाग लेंगे और बाद में पन्ना प्रमुख को संबोधित करेंगे।