फरीदाबाद। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण की ओर से सेक्टर-11 डिस्पोजल पर फ्लो मीटर लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। यह कार्य स्काडा योजना के तहत किया जा रहा है। फ्लो मीटर लगाने के बाद सेक्टर में पेयजल आपूर्ति पर तकनीकी रूप से नजर रखी जा सकेगी।
इन मीटरों को सेक्टर-20ए स्थित कमांड एंड कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा। जिले में स्काडा योजना के तहत पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इस योजना के तहत सेक्टर-11 को मॉडल क्षेत्र के रूप में लिया गया। यहां फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) की ओर से डिस्पोजल पर पुरानी मोटरों को बदलकर उच्च क्षमता की नई मोटर लगाई जा रही हैं। इसके साथ डिस्पोजल पर फ्लो मीटर लगाए जा रहे हैं।
इस कार्य को स्काटलैंड की कंपनी द्वारा किया जा रहा है। इस संबंध में एफएमडीए की अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. गरिमा मित्तल ने बताया कि फ्लो मीटर से रेनीवेल से आने वाले पानी और सेक्टर में कितना पानी सप्लाई हो रहा है। इस पर नजर रखी जा सकेगी।