फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला मैनहोल में गिरी, लोगों ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। डबुआ-पाली रोड पर सीवर के खुले मैनहोल में एक महिला गिर गई। हालांकि स्थानीय लोगों ने उसे बाहर निकाला।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि शुक्रवार की रात महिला पाली रोड पर जा रही थी। लाइट नहीं होने से बगल में खुले मैनहोल को नहीं देख सकी और गिर गई। हालांकि आवाज होने पर पास के लोग पहुंचे और उसे बाहर निकला।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला के हाथ में चोट लगी है। लोगों का कहना है कि सीवर का मैनहोल काफी दिनों से खुला हुआ है। रात में बिजली नहीं होने से यह हादसा हो गया। लोगों का कहना है कि निगम मैनहोल पर जल्द ढक्कन लगवाने की मांग की है। उनका कहना है कि शहर में आए दिन लोग और पशु गिर रहे हैं। इसके बाद भी इस ओर कदम नहीं उठाया जा रहा है। नगर निगम की लापरवाही लोगों को भारी पड़ रही है। कई जगहों पर लोगों ने लकड़ी और पत्थर मैनहोल के पास रख दिया है। जिससे लोग हादसे का शिकार नहीं होने पाए लेकिन, कई जगहों पर खुल मैनहोल मौत का दावत दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें