फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाटर टेस्टिंग मोबाइल वैन से गांवों में जांचेगी जाएगी पानी की गुणवता

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। जल जीवन मिशन के तहत जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से मोबाइल वाटर टेस्टिंग वैन के माध्यम से गांव-गांव जाकर पानी की जांच करवाई जा रही है। इसी कड़ी में फरीदाबाद में पहुंची मोबाइल वैन 31 अगस्त तक जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में जाकर वाटर टेस्टिंग करेगी। शुक्रवार को उपमंडल अभियंता मोहम्मद असलम, लैब कैमिस्ट वंदना एवं विभाग के जिला सलाहकार सत्यनारायण नेहरा ने ऑफिस से हरी झंडी दिखाकर वैन को रवाना किया।
विज्ञापन

जिला सलाहकार सत्यनारायण नेहरा ने बताया कि हमारे जीवन में पानी का विशेष महत्व है। इसलिए इसकी गुणवत्ता काफी मायने रखती है। जल जीवन मिशन व जल शक्ति अभियान के तहत यही संदेश शासन-प्रशासन द्वारा लगातार आमजन तक पहुंचाया जा रहा है। वाटर टेस्टिंग मोबाइल वैन भी इसी कार्य को पूरा करेगी। वाटर टेस्टिंग मोबाइल वैन एक आधुनिक उपकरण है।
इसके द्वारा गांव में पानी की गुणवत्ता जांचने के लिए मौके पर ही पानी की जांच की जा सकती है। ये एक चलती फिरती पानी जांच करने की लैब है। दूरदराज के इलाकों में जो रिमोट एरिया में आते हैं, सबसे उपयोगी साबित होती है। साथ ही महामारी व आपातकाल की स्थिति पैदा होने पर ये मोबाइल लैब वेन के माध्यम से किसी भी गांव में कुछ समय तक स्टेशन लैब के रूप में भी स्थापित किया जा सकता है। इस मौके पर कनिष्ठ अभियंता गौरव धीमान, हरेंद्र नागर, अमित चौधरी, दीपक पांचाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पानी जांच के नौ पैरामीटर
उपमंडल अभियंता मोहम्मद असलम ने बताया कि मोबाइल वैन एक दिन में लगभग सात गांव विजिट करेगी। लैब कैमिस्ट वंदना ने बताया कि पानी के कुल 9 पैरामीटर टीडीएस, पीएच, टरबिडिटी, आयरन, हार्डनेस, फलोराइड, नाइट्रेट, सल्फेट व जिंक तत्वों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें