फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1250 अशिक्षित बच्चों को पढ़ाएंगे वॉलंटियर

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। स्कूली शिक्षा से वंचित जिले के 1250 बच्चों को पढ़ाने के लिए शिक्षा विभाग ने डी-एड (डिप्लोमा इन एजुकेशन) धारकों को मौका दिया है। यह शिक्षाविद जिले के 23 सरकारी स्कूलों में अलग से बैठाकर उन्हें ए, बी, सी, डी और क, ख, ग सिखाएंगे। बच्चों की प्राथमिक शिक्षा के बाद उनकी उम्र के अनुसार अलग-अलग कक्षा में दाखिला दिलाकर उन्हें स्कूल शिक्षा से जोड़ा जाएगा। इसके लिए जिले में 42 एजुकेशन वॉलंटियर रखे जाएंगे।
विज्ञापन

समग्र शिक्षा परियोजना के तहत यह प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रदेश में एक भी बच्चा अशिक्षित न रहे, इसके लिए हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से यह पहल की गई है। इसमें अलग-अलग स्कूलों में यह कदम उठाए जा रहे हैं। समग्र शिक्षा परियोजना के तहत जिले में उन बच्चों को पढ़ाया जाएगा, जो कभी स्कूल नहीं गए और न ही लिखना पढ़ना जानते हैं। जिले में बीते वर्ष से शुरू हुए एक सर्वे के मुताबिक, करीब 1250 बच्चे स्कूली शिक्षा से वंचित हैं।
ऐसे बच्चों को पढ़ाने के लिए हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से सरकारी स्कूूलों में अलग कमरे में इन्हें पढ़ाने का प्रावधान होगा। पढ़ाने के लिए अलग से ही एजुकेशन वॉलंटियर रखे जाने हैं। यह वॉलंटियर एक साल के लिए नियुक्त किए जाएंगे। एक साल बाद वह फिर से इस पद के लिए आवेदन कर सकेंगे। वॉलंटियर के रूप में प्रत्येक माह नौ हजार रुपये दिए जाएंगे। वहीं, इंटरनेट सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 500 रुपये दिए जाएंगे। इच्छुक लोग 12 अगस्त तक जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा कार्यालय में आवेदन दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें