फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरूग्राम नहर सेक्टर तीन पुल पर 25 फरवरी से दौड़ेंगे वाहन

विज्ञापन
Vehicles will run on Gurugram canal sector three bridge from February 25
विज्ञापन
बल्लभगढ़। सेक्टर-3 गुरुग्राम नहर पर छह लेन का पुल बनकर तैयार है। सिंचाई विभाग ने 6.85 करोड़ की लागत से इसे तैयार किया है। 25 फरवरी से पुल को जनता के लिए खोल दिया जाएगा। 26 जून 2021 में इसका निर्माण कार्य शुरू किया गया था। मात्र आठ महीने के अंदर सिंचाई विभाग ने इसे बना दिया। कोरोना, बरसात और प्रदूषण के कारण निर्माण कार्यों पर लगी रोक के कारण निर्माण कार्य बीच-बीच में रोकना पड़ा था। 9 मार्च 2018 को सेक्टर-25-55 के सामने गुरुग्राम नहर पर बना पुल टूट गया था।
विज्ञापन

फिलहाल मशीन के जरिए बल्लभगढ़ और सेक्टर-सात-आठ की सड़कों से सेक्टर-तीन पुल तक रैंप पर मिट्टी डालने का काम किया जा रहा है। यहां से पैदल, साइकिल और बाइक सवारों ने खुद ही निकलना शुरू कर दिया है। पुल बनने से करीब दो लाख लोगों को फायदा होगा। पुल के दोनों तरफ रैंप बनाने का कार्य किया जाना है। सिंचाई विभाग के उपमंडल अधिकारी अरविंद शर्मा ने बताया कि कोरोना व बरसात के कारण पुल का कार्य रुकता रहा था। निर्माण कार्य तय समय से दो माह पहले ही पूरा करने का टारगेट लिया गया था। 25 फरवरी को विभाग इसे जनता को सौंप देगा। पुल के 50 फीट के दायरे में राजकीय प्राथमिक स्कूल आ रहा है। सुरक्षा मानकों को देखते हुए सिंचाई विभाग ने स्कूल को हटाने के लिए शिक्षा विभाग को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें