बल्लभगढ़। कोरोना वैक्सीन की कमी से लोग परेशान हैं। शुक्रवार को बल्लभगढ़ के उप नागरिक अस्पताल में लोगों को कोरोना से बचाव का टीका नहीं लग पाया। लोग सुबह से ही केंद्र पर पहुंचने लगे, लेकिन टीकाकरण केंद्र बंद रहा। ऐसे में उनके हाथ सिर्फ मायूसी ही लगी। शनिवार को टीका लगने पर संशय बना हुआ है।
उप नागरिक अस्पताल में लोगों को टीका लगवाने के लिए भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा हैं। टीका लगवाने के लिए सर्वाधिक कंपनी में कार्य करने वाले लोग पहुंचे रहे हैं। लेकिन उनको सप्ताह भर से चक्कर लगाने के बावजूद वैक्सीन नहीं लग पा रही थी, जबकि, शुक्रवार को अस्पताल में वैक्सीन खत्म होने टीकाकरण बंद रहा। लोग सुबह छह बजे से एसएमओ दफ्तर में बने टोकन केंद्र पर पहुंच रहे थे। लेकिन वहां पर वैक्सीन नहीं होने का नोटिस चस्पा देकर वापस लौट रहे थे। लोगों का कहना हैं उनको काफी परेशानी झेलने के बाद भी वैक्सीन नहीं लग पाती रही है। ऐसे में वे काफी परेशान हो चुके हैं।
वर्जन-
एक निजी कंपनी में काम करता हूं। वहां पर कोरोना रिपोर्ट लाने पर ही काम पर वापस आने को कहा गया है। लेकिन अब तक वैक्सीन नहीं लग पा रही है। अस्पताल कर्मी इधर-उधर भेज रहे है। - विकास, तिरखा कॉलोनी
बहू को कोरोना वैक्सीन लगवाने के साथ लाई थी, लेकिन पता चला कि वैक्सीन नहीं लग रही है। जब अस्पताल के कर्मचारी से अगले दिन आने की बात पूछी, तो वह मना कर रहे हैं कि वैक्सीन नहीं लगेगी। - धर्मपाली गोच्छी गांव
अस्पताल में कोरोना वैक्सीन की किल्लत बनी हुई है। शुक्रवार को टीकाकरण केंद्र बंद रहा था। जैसे ही टीके मिलेंगे तो लोगों को टीकाकरण किया जाएगा। - डॉ. डीसी गिडवाल, एसएमओ, बल्लभगढ़