फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश से हथियार लाकर एनसीआर में करता था सप्लाई

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच सेंट्रल ने अवैध रूप से हथियारों की तस्करी के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पांच देेशी पिस्तौल व 10 कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपी की पहचान दिल्ली के मुस्तफाबाद निवासी हारुन के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम में शामिल एसआई राजेश, सत्यवान, पीएसआई विनोद व अन्य सोमवार की शाम सेक्टर-आठ में गश्त कर रहे थे तभी मुखबिर से सूचना मिली कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीसीएच कंपनी के पास एक युवक अवैध हथियार बेचने के लिए किसी का इंतजार कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया। उसकी तलाशी ली गई, इस दौरान उसके पास चार कारतूस और एक देसी पिस्तौल बरामद हुई। जांच में बैग से चार देसी पिस्तौल व छह कारतूस बरामद किए गए। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। जहां से पांच दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू की गई।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पहले दिल्ली स्थित कपड़े की दुकान में काम करता था। उसे महंगा कपड़े पहनना पसंद है। साथ ही नशे का आदी भी है। बीते दिनों मध्यप्रदेश के खरगोन गया था। वहां से सस्ते दाम पर अवैध हथियार खरीद कर लाया और उसे दिल्ली एनसीआर में बदमाशों को सप्लाई करने लगा। इस तरह से दो बार हथियारों को सप्लाई किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी पर पहले से ही कई थानों में चोरी व झपटमारी के मामले दर्ज हैं। एक मामले में तिहाड़ जेल में भी बंद था, जहां से तीन महीने पहले ही बाहर आया है। तिहाड़ से बाहर आते ही हथियारों की सप्लाई करने लगा। फिलहाल मंगलवार को आरोपी को जेल भेज दिया गया है। पुलिस इस मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें