फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सड़क हादसों में दो युवकों की जान गई, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
विभिन्न स्थानों पर हुईं दुर्घटनाएं, लापरवाह चालकों की तलाश
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। विभिन्न सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।
पुलिस के अनुसार, बल्लभगढ़ के प्याली गांव निवासी रोहन (27) दिल्ली नगर निगम में सफाई कर्मचारी था। मंगलवार को परिजनों ने उसे बाइक से मार्केट से सामान लाने के लिए भेजा था। चाचा सुनील ने बताया कि दोपहर करीब दो बजे उन्हें फोन पर सूचना मिली कि रोहन के साथ दुर्घटना हो गई है। ट्रॉले ने रोहन को टक्कर मार दी है। जब वह मौके पर पहुंचे तक उसकी मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि रोहन की डेढ़ वर्ष पहले शादी हुई थी। पांच माह की एक बेटी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बीके अस्पताल से पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। ट्रॉला चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

दूसरी घटना दिल्ली-आगरा हाईवे स्थित गांव झाड़सेंतली के पास हुई। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक युवक को टक्कर मार दी। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सेक्टर-58 थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतक की पहचान जाजरू स्थित गड्ढा काॅलोनी निवासी रिंकू के रूप में हुई है। वह निजी कंपनी में काम करता था। झाड़सेंतली गांव के पास हाईवे पर रात को अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। मौके पर युवक घायल अवस्था में काफी देर तक पड़ा रहा। बाद में पुलिस आई और उसे एंबुलेंस में लेकर बादशाह खान नागरिक अस्पताल पहुंची जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सेक्टर-58 थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच में जुटी है।
तीसरा हादसा दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर अजरौंदा के पास हुआ। तेज रफ्तार ट्रक ने पैदल चल रहे एक युवक को टक्कर मार दी। इसमें युवक के पांव में चोट आई है। उसे नजदीक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहुल ने अपनी शिकायत में बताया है कि वह गांव शाहपुर खुर्द में परिवार के साथ रहता है। मंगलवार दोपहर वह नीलम मेट्रो स्टेशन से अजरौंदा की ओर पैदल जा रहा था तभी पीछे से एक मालवाहक वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

चौथा मामला संजय कॉलोनी क्षेत्र का है। तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर से एक युवक घायल हो गया। घायल युवक के पिता संजय कुमार ने बताया कि वह सेक्टर-22 में परिवार के साथ रहते हैं। चार मई को रात उसका बेटा दीपक अपने दोस्त को छोड़कर पैदल घर लौट रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार बाइक ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। आरोपी मोटरसाइकिल सवार शराब के नशे में था। पीड़ित के अनुसार, उसके बेटे के सिर में गंभीर चोट आई है। उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें