फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो विभाग मिलकर करेंगे डेंगू पर वार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम ने मिलकर डेंगू पर वार की रणनीति तैयार की है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने निगम कमिश्नर यशपाल यादव के साथ बैठक की। सिविल सर्जन डॉ विनय गुप्ता व डिप्टी सिविल सर्जन डॉ रामभगत स्वास्थ्य विभाग की ओर से शामिल हुए।
विज्ञापन

बैठक में मिलकर दोनों विभाग अधिकारियों ने तय किया कि दोनों विभागों की टीम मिलकर निगम क्षेत्र में एंटी लार्वा एक्टिविटी चलाएंगी। लगातार घरों में जाकर लार्वा की जांच की जाएगी। जरूरी नोटिस देने के साथ ही जुर्माना लगाया जाएगा। जहां डेंगू फैल रहा है, उन क्षेत्रों में नगर निगम की ओर से फॉगिंग कराई जाएगी। रणनीति अनुसार फील्ड में काम हो रहा है या नहीं, इसकी पुष्टि लाइव रिपोर्ट व फोटो से की जाएगी।
फील्ड में कार्रवाई करेंगे सुनिश्चित
नगर निगम ट्यूबवेल, पार्कों, सड़कों, खाली जगहों, सामुदायिक क्षेत्रों व कार्यालयों में सफाई अभियान चलाएगा। ऐसे स्थानों पर मच्छरों के पैदा होने की संभावना शून्य की जाएगी। सभी सार्वजनिक जगहों से बारिश के पानी की निकासी सुनिश्चित की जाएगी। जहां जलभराव की निकासी संभव नहीं वहां मच्छर मारने वाली दवा डाली जाएगी। जनता को पानी से फैलने वाली बीमारियों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पार्षदों व शिक्षित लोगों के माध्यम से प्रेरित किया जाएगा। दोनों विभाग अपने फील्ड स्टाफ की सूची एक दूसरे के साथ साझा करेंगे। अधिकारी व कर्मचारी तालमेल के साथ काम कर सकें। जलजनित रोगों के नियंत्रण के लिए क्षेत्रवार नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे और उनकी जिम्मेवारी तय की जाएगी। पानी का सही तरीके से क्लोराइजेशन किया जाएगा।
विज्ञापन

इन इलाकों में में तेजी से बढ़ रहे डेंगू पीड़ित
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार डबुआ कॉलोनी, जवाहर कालोनी, एसजीएम नगर, संजय कॉलोनी, एनआइटी-चार, बसेलवा कॉलोनी, त्रिखा कॉलोनी, पाली, न्यू जनता कॉलोनी, राहुल कॉलोनी, बड़खल, आदर्श कॉलोनी, सरुरपुर, करनेरा, त्रिखा कॉलोनी, मच्छगर, तिगांव रोड, सेक्टर 2, 7, 10, 14, 16, 16ए, 17, 18, 19, 21डी, 22, 24, 25, 29 से डेंगू के मामले सामने आए हैं। इन क्षेत्रों में अधिक ध्यान रखा जाएगा।
फिर पांच नए मामले, कुल 91
डेंगू और बुखार के मामलों पर लगाम नहीं लग रही। स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को पांच नए मामलों की पु ष्टि की। अब तक कुल 91 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, नागरिक अस्पताल के डेंगू वार्ड में महिला व पुरुष अलग-अलग वार्ड हैं। इसमें महिला वार्ड में कुल चार मरीज भर्ती हैं, पुरुष वार्ड में लगे तीन बेड में से एक पर मरीज भर्ती है।
फॉगिंग करेगा नगर निगम
हमारी टीमें स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर काम करेंगी। लोगों को जागरूक किया जाएगा। घरों में पानी जमा न हो और कूलर व टंकियों को लोग नियमित रुप से काफ करें। इसके साथ ही फॉगिंग भी कराई जाएगी।
- यशपाल यादव, आयुक्त, नगर निगम
फील्ड में हम करेंगे काम, लोग बनें जागरूक
डेंगू नियंत्रण के लिए लोगों को भी जागरूक होने की जरूरत है। दोनों विभाग मिलकर फील्ड में अपनी भूमिका व जिम्मेदारी सुनिश्चित करेंगे। लोगों से अपील है कि सहयोग देकर डेंगू को फैलने से रोकने में सहयोग करें।
विज्ञापन

- डॉ विनय गुप्ता, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें