फरीदाबाद। विभिन्न मांगों को लेकर निगम कर्मचारियों ने शुक्रवार को निगम गेट के पास प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने नगर निगम पर बीते दो महीने से वेतन व पेंशन नहीं देने का आरोप लगाया। इस दौरान निगम अधिकारियों पर लापरवाही का भी आरोप लगाया।
मजदूर संघ अध्यक्ष मटरू लाल, फेडरेशन के प्रधान रमेश जागलान व वरिष्ठ उप प्रधान शाहाबीर खान ने बताया कि म्युनिसिपिल कॉरपोरेशन इंपलाइज फेडरेशन 23 दिनों से लगातार विरोध-प्रदर्शन कर रही है लेकिन, नगर निगम पर इसका कोई असर नहीं पड़ रहा है। इससे कर्मचारियों में रोष बढ़ता जा रहा है।
इसलिए इस प्रदर्शन को तब तक जारी रखा जाएगा, जब तक उनकी मांगे नहीं मान ली जाती हैं। प्रदर्शन के दौरान पूर्व कर्मचारी प्रधान यूएम खान, रणसिंह भड़ाना, रेश बैंसला, रमेश पहलवान, नरेंद्र, राम बिहारी, प्रमोद रोहिल्ला, राजपाल तेवतिया, शशि अधाना, दयानंद पाली, लालाराम व नरवत आदि उपस्थित रहे।