फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के तीन नए मामले आए, 120 पहुंची संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। कोरोना महामारी का कहर थमने के बाद डेंगू का प्रकोप लगातार जारी है। शहर और ग्रामीण इलाकों से लगातार डेंगू और वायरल बुखार के मामले बढ़ रहे है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू के तीन नए मामलों की पुष्टि की। जिले में कुल मरीजों की संख्या 120 हो गई। वहीं सिविल अस्पताल सहित सभी निजी अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की भीड़ लगी रही। डॉक्टरों ने डेंगू, मलेरिया बढ़ने का मुख्य कारण कोरोना महामारी से रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होना और बाहरी खानपान सहित बारिश को बताया है।
विज्ञापन

जिले में डेंगू और वायरल बुखार के मामले लगातार बढ़ रहे है। सरकारी और निजी अस्पतालों में मरीजों की संख्या करीब 50 फीसदी बढ़ गई है। सामान्य लेकर डेंगू वार्ड के बेड सभी फुल हो गए है। आईसीयू में मरीजों को बेड नहीं मिल रहे। बेड के लिए लोगों को पैरवी कराने पड़ रही है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार तीन साल में ऐसा पहली बार हुआ हैं जब डेंगू के मामले इतने ज्यादा आए हो। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने इसकी तीन प्रमुख वजह बताई है।
डॉक्टरों के अनुसार कोरोना महामारी की दूसरी लहर ने सबसे अधिक लोगों को प्रभावित किया है। इलाज के दौरान मरीजों को एस्टेरॉयड के साथ ही कई प्रकार की दवाइयां चली। इससे लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता में कमी आई है। दूसरी वजह कोरोना के दौरान लोगों ने बाहर का खानपान बंद कर दिया था। लेकिन, संक्रमण कम होने के बाद बाहर का खानपान ज्यादा बढ़ गया है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार 19 साल में इस बार सबसे ज्यादा बारिश हुई। बारिश के कारण वार्ड नंबर-34, सैनिक कॉलोनी चौक, बाटा मोड, अजरौंदा चौक, सेक्टर-21 में जगह-जगह बारिश का पानी जमा है। जिसमें डेंगू, मलेरिया के लार्वा पनप रहा है। इस कारण डेंगू और वायरल बुखार लोगों पर हावी हो रहा है।
विज्ञापन

वर्जन-
डेंगू और वायरल बुखार के मरीज बढ़ने की वजह बारिश है। बारिश के कारण सड़कों, पार्कों और खाली जगह पर पानी जमा है, जिसमें लार्वा पनप रहा है। इस कारण मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। - डॉ. अनुराग अग्रवाल, वरिष्ठ फिजीशियन, क्यूआरजी हेल्थ सिटी अस्पताल
तीन साल पहले कोरोना जैसी कोई बीमारी नहीं थी। लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता ठीक थी। डेंगू, मलेरिया जैसे बीमारियों से शरीर लड़ लेता था। लेकिन कोरोना महामारी में लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता सबसे ज्यादा प्रभावित हुई। डेंगू के बढ़ने की एक वजह यह भी हो सकती है। - डॉ. अनिल पांडे, रजिस्ट्रार, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल
इस बार कोरोना महामारी की वजह से प्रशासन और लोग डेंगू पर ज्यादा ध्यान नहीं दे सके। कोरोना महामारी से उभरने के बाद लोगों का बाहरी खानपान भी ज्यादा बढ़ गया है। जिससे डेंगू का डंग लोगों को ज्यादा परेशान कर रहा है। - डॉ. जितेंद्र कुमार, चेयरमैन नेफ्रोलॉजी विभाग, एकॉर्ड अस्पताल
कोरोना महामारी की वजह से डेंगू बढ़ने की संभावना कम है, लेकिन बारिश के कारण बीमारी ने ज्यादा असर दिखाया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू और मलेरिया रोकथाम के लिए लगातार अभियान जारी है। फॉगिंग अभियान तेज कर दिया गया। लोगों को जागरूक किया जा रहा है। - डॉ. विनय गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें