फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व फौजी और इंजीनियर समेत तीन ने लूटा था केनरा बैंक, 15 दिन पूर्व बदमाशों ने दिया था वारदात को अंजाम

विज्ञापन
फरीदाबाद सेक्टर 15 कैनरा बैंक में लूट करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया । - फोटो : Faridabad
विज्ञापन
फरीदाबाद। सेक्टर-15 की मार्केट स्थित केनरा बैंक में घुसकर हथियारों के बल पर कैशियर से 1.84 लाख रुपये लूटने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके पास से एक पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस, एक चाकू और बाइक बरामद की है। वारदात का मास्टर माइंड योगेश 2014 में फौज की नौकरी छोड़ कर भाग आया था। कर्ज उतारने और अय्यासी के लिए लूट की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

पुलिस उपायुक्त क्राइम ब्रांच नरेंद्र कादियान ने बताया कि 22 दिसंबर को बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाश सेक्टर-15 स्थित केनरा बैंक में घुस गए और हथियार दिखाकर कैशियर से 1.84 लाख रुपये लूट लिए थे। थाना सेंट्रल ने लूट की धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई थी। बदमाशों की तलाश में क्राइम ब्रांच की पांच टीमें लगी हुई थी। टीम ने मंगलवार देर शाम तीनों बदमाशों को पलवल से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि वारदात का मुख्य आरोपी योगेश 2009 में फौज में भर्ती हुआ था और पांच साल बाद 2014 में नौकरी छोड़कर भाग आया था। इसके बाद टाइल्स का बिजनेस शुरू कर दिया लेकिन बिजनेस में नुकसान होने के कारण परेशान था। वहीं, गलत संगत में पड़ने की वजह से नशे और जुएं का भी आदी हो गया। अय्याशी के लिए उसे पैसों की जरूरत थी। इसके लिए योगेश ने बैंक लूटने की साजिश रची।
रेकी करने के बाद वारदात को दिया अंजाम
आरोपी योगेश ने पड़ोसी दुकानदार राहुल और सोनू को भी इसमें शामिल कर लिया। तीनों पलवल के रहने वाले हैं। तीन दिन लगातार बैंक और उसके आसपास के एरिया की रेकी की। भीड़भाड़ कम होने के कारण आरोपियों ने लंच टाइम में लूट की वारदात करने का प्लॉन बनाया था। 22 दिसंबर की दोपहर करीब एक बजे तीनों आरोपी नकाब पहनकर बैंक में आए और पिस्टल की नोक पर कैशियर से 1.84 लाख लूट कर बाइक से भाग गए। डीसीपी ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। लूट की रकम की बरामदगी की जाएगी। डीसीपी ने बताया कि बेहतरीन कार्य के लिए टीम को 25 हजार रुपये का नकद इनाम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें