मेहरचंद ने अपने परिवार के साथ मिलकर सुमन को दिया था जहर, मृत्यु
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। राजीनामा नहीं करने के नाम पर आरोपी मेहरचंद पीड़ित पक्ष को जान से मारने की धमकी दे रहा है। थाना सेक्टर 8 पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर 3 निवासी गजेंद्र सिंह ने बताया कि आंबेडकर मिशन सोसायटी का पूर्व प्रधान व सामाजिक कार्यकर्ता है। उनकी मौसी सुमन की शादी लगभग 28 वर्ष पहले शिव कॉलोनी निवासी मेहरचंद के साथ हुई थी। अभी मेहरचंद परिवार के साथ मिर्जापुर कॉलोनी में रहता है। मेहरचंद नशे का आदी है और आए दिन मौसी के साथ मारपीट करता था। 28 अगस्त को मेहरचंद ने अपने परिवार के साथ मिलकर मौसी को जहर दे दिया था, जिसमें उनकी मौसी सुमन की इलाज के दौरान एक सितंबर को मृत्यु हो गई। मामा प्रेमपाल ने आईएमटी चौकी में मेहरचंद ,दयाचंद, संता, योगेश व देवेंद्र के खिलाफ शिकायत की थी। रंजिश रखते हुए मेहरचंद उनको जान से मारने की धमकी दे रहा है। मेहरचंद ने मामा के लड़के विजय को भी फोन पर राजीनामा करने के लिए धमकी दी। 27 सितंबर को मेहरचंद ने पिता पर जान से मारने की नीयत से हमला भी किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।