स्वावलंबी भारत अभियान संस्था ने किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर 16 ए स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को सेमिनार का आयोजन किया गया। स्वावलंबी भारत अभियान संस्था की ओर से आत्मनिर्भरता एक विषय पर छात्राओं को जागरूक किया गया। इस दौरान उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया, जिससे वह व्यवसाय शुरू कर अपने पैरों पर खड़ी हो सकें।
संस्था के संचालक अरविंद सूद ने महिलाओं को व्यवसाय शुरू करने के लिए सरकार की ओर से मिलने वाली लाभ और योजनाओं के विषय में अवगत करवाया। उन्होंने छात्रों को बताया कि व्यवसाय की शुरुआत छोटे स्तर पर भी की जा सकती है। इस अवसर पर उद्यमी श्रीराम, उद्यमी कुलदीप एवं उद्यमी गंगा शंकर ने भी छात्राओं के साथ अपने अनुभव साझा किए। वहीं, छात्राओं को अपना व्यवसाय शुरू करने में हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर प्लेसमेंट सेल की प्रभारी सोनिया मनोचा ने भी छात्राओं को सरकार की एमएसएमई योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।