फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में कोयले की कमी नहीं होने दी जाएगी : दुष्यंत चौटाला

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। प्रदेश में कोयले की कोई कमी नहीं है। यदि जरूरत पड़ी तो देश के दूसरे राज्यों से और मंगाया जाएगा। इसलिए लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। सरकार कोयले की खपत पर पूरी नजर रखे हुए है। यह बातें उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कही। उन्होंने कहा कि ऐलानाबाद के उपचुनाव में लोग सरकार के विकास कार्यों को देखकर वोट करेंगे। ऐसा मुझे पूरा विश्वास है।
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चोटाला ने मीडिया से बातचीत में कहा कि देश के कई हिस्सों में कोयला की कमी होने के कारण पावर हाउस बंद होने की कगार पर पहुंच गए हैं। बिजली संकट गहराने लगा है। जबकि, हरियाणा में अभी स्थिति काफी ठीक है। सरकार कोयले की रोजाना खपत के साथ-साथ पावर हाउसों पर भी नजर बनाए हुए है। प्रदेश में कोयले की कोई कमी नहीं है। यदि कमी होगी तो सरकार कोयला खरीद के लिए तैयार है। हालांकि सरकार ने कोयले की कमी से बचने के लिए अभी से कोयला उत्पादन वाले राज्यों को ऑर्डर जारी कर दिए हैं।
किसान आंदोलन का ऐलानाबाद चुनाव पर असर को लेकर मीडिया द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हम किसानों के साथ है। ऐलानाबाद के उपचुनाव में लोग वोट सरकार के विकास कार्यों के आधार पर देंगे। सरकार ने ऐलानाबाद सहित प्रदेश के सभी जिलों में इतने विकास कार्य कराएं हैं जितना की कांग्रेस की सरकार में नहीं हुए। इसलिए लोग विकास के नाम पर वोट करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें