फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह खिलाड़ी स्टेट अंडर-25 कैंप में चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। भूपानी स्थित विजय यादव रेजिडेंशियल क्रिकेट अकादमी के छह खिलाड़ियों का चयन हरियाणा स्टेट अंडर-25 कैंप में हुआ है। खिलाड़ी रोहतक के बंसी लाल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होने वाले कैंप में भाग लेंगे।
विज्ञापन

चुने गए खिलाड़ियों में चार गेंदबाज, एक बल्लेबाज और एक ऑलराउंडर शामिल है। इनमें सचिन चौधरी, राघव गोयल, उदय कुंडू, सलमान खान, जितेंद्र पाल व हर्षित भटियाल शामिल है। बीसीसीआई लेवल ए कोच अनिकेत उपाध्याय ने बताया कि सभी खिलाड़ी अकादमी में अभ्यास कर रहे हैं। सभी खिलाड़ियों का अलग-अलग जगहों पर हुए टूर्नामेंट में भी प्रदर्शन बेहतर रहा है। उपाध्याय ने बताया कि स्टेट अंडर-25 का कैंप रोहतक के बंसी लाल क्रिकेट स्टेडियम में लगेगा। खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा साबित करने का सही मौका है। पूर्व खिलाड़ी विजय यादव ने कहा कि खिलाड़ियों का चयन अच्छे प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। उम्मीद है कि खिलाड़ी स्टेट टीम में भी अपनी जगह बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें